गुम व चोरी हुए मोबाइल देकर पुलिस ने लौटायी 35 लोगों की मुस्कान
अररिया पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 35 चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन धारकों को उनके फोन लौटाए। एसपी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि कुल 50 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, क्योंकि कई लोगों ने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी।

अररिया, निज संवाददाता ऑपरेशन मुस्कान के तहत अररिया पुलिस ने लोगों के चेहरे की मुस्कान लौटा दी। पुलिस ने चोरी व गुम हुए 35 मोबाइल फोन धारकों को लौटाया। हालांकि पुलिस ने 50 मोबाइल फोन बरामद किया लेकिन सोमवार को पुलिस कार्यालय पहुंचे 35 मोबाइल धारक को उनका मोबाइल सौंपा गया।पुलिस कार्यालय में ऑपरेशन मुस्कान का कार्यक्रम आयोजित कर मोबाइल धारकों को उनके मोबाइल लौटाए गये।इनमें कुछ ऐसे लोग थे, जिनके मोबाइल ढेड़ साल पहले गुम हो गए थे तो कुछ ऐसे थे जिनके मोबाइल छह माह पहले गुम हो गए थे।एसपी जितेन्द्र कुमार ने जब लोगों को उनके मोबाइल सौंपे तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।अररिया
आरएस थाना क्षेत्र के हड़िया के रहनेवाले राजानूर ने बताया कि उनका मोबाइल जून 2024 में ही गुम हो गया था। मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे। लेकिन पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान के तहत उनकी मोबाइल रिकवर हो गयी।मोबाइल मिलने से उन्हें काफी खुशी हो रही है।वहीं कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के सुन्दरी मठ के रहनेवाले विजय कुमार साह ने बताया कि दिसंबर महीने में उनका मोबाइल रजौला चौक के आसपास कही गिर गया था।मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे कि मंहगा मोबाइल अब नही मिलेगा।लेकिन पुलिस की पहल से मोबाइल मिल गया।वहीं सिमराहा के रहनेवाले अली हसन, इन्द्रानंद मिश्रा,पटेगना के आमोद ठाकुर ने मोबाइल मिलने पर अररिया पुलिस को धन्यवाद दिया।लोगों को लगा था नहीं मिलेगा मोबाइल:एसपी जितेन्द्र कुमार ने कहा कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत चलाए जा रहे अभियान में जनता के चोरी या गुम हुए 50 मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित मोबाइल धारकों को सुपुर्द किया गया।उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर गठित मोबाइल रिकवरी टीम डीआईयू और संबंधित थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर इन मोबाइलों की खोजबीन की। उन्होंने कहा कि मोबाइल धारकों को गुम और चोरी हुए मोबाइल वापस दिलाने से पुलिस पर आमजन का विश्वास बढ़ा है। आम तौर पर मोबाइल गुम या चोरी हो जाने के बाद लोगों में यह धारणा होती है कि उनका मोबाइल नहीं मिलेगा। लेकिन अररिया पुलिस की सक्रियता से 50 लोगों के हाथों में इनके मोबाइल फिर से आ चुके हैं। एसपी ने आमलोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर आपका मोबाइल चोरी और गुम हो जाता है तो नजदीक के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराये।एसपी ने कहा कि अररिया पुलिस जल्द ही एक क्यूआर कोड जारी करेगी। इस क्यूआर कोड पर चोरी या गुम हुए मोबाइल का डिटेल व थाना में दर्ज शिकायत की कॉपी अपलोड करें,ताकि पुलिस को जल्द चोरी या गुम हुए मोबाइल बरामद कर सके।मोबाइल फोन खोने जाने पर क्या करें:मोबाइल फोन खो जाने पर सबसे पहले नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं और फिर सिम कार्ड ब्लॉक करवाएं। इसके अलावा सीइआईआर पोर्टल और अररिया पुलिस द्वारा जारी क्यूआर कोड पर भी शिकायत दर्ज करावें। यदि आप एंड्राइड या आईओएस यूजर हैं तो अपने खोए हुए फोन को ट्रैक करने के लिए ‘फाइंड माय डिवाइस’ या ‘फाइंड माय नेटवर्क’ सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


