सरपंच और पंच को एक साल का भत्ता
अररिया प्रखंड के सभी सरपंच, उप सरपंच, पंच को दीपावली के पूर्व लंबित एक साल का भत्ता का भुगतान किया...
अररिया प्रखंड के सभी सरपंच, उप सरपंच, पंच को दीपावली के पूर्व लंबित एक साल का भत्ता का भुगतान किया जाएगा।
यह राशि दीपावली पहले ही खाते में भेज दी जाएगी। विभाग ने 36 लाख 65 हजार 706 रुपये प्रखंड मुख्यालय को उपलब्ध करा दिया है। सरपंच के खाते में राशि भेजने की प्रक्रिया चल रही है। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, प्रधान सहायक मो. फारुक आलम ने बताया कि राशि भेजने की प्रक्रिया बहुत तेजी से की जा रह है।
दो दिनों के भीतर प्रखंड के सभी सरपंच, उप सरपंच, वार्ड पंच के खाते में राशि पहुंच जाएगी। लंबित एक साल का भत्ता का भुगतान हो रहा है।
प्रत्येक सरपंच को तीस हजार, उप सरपंच तो 14 हजार चार सौ, वार्ड पंच को छह सौ की दर से राशि भेजी जा रही है। प्रखंड में तीस सरपंच व तीस उप सरपंच और 398 वार्ड पंच को राशि भेजी जाएगी। राशि मिलने के बाद जन प्रतिनिधियों को राहत मिलेगी।