
फारबिसगंज: कांवरिया सेवा शिविर के अध्यक्ष के निधन पर शहर में शोक की लहर
फारबिसगंज के सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश केशरी (67 वर्ष) का निधन मंगलवार को नेपाल के विराटनगर स्थित नोबेल अस्पताल में हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार थे। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं। अंतिम संस्कार कटिहार स्थित मनिहारी गंगा घाट पर किया गया।
फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज कांवरिया सेवा शिविर के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश केशरी (67 वर्ष) का आकस्मिक निधन मंगलवार की सुबह इलाज़ के दौरान नेपाल के विराटनगर स्थित नोबेल अस्पताल में हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार थे। मृतक अपने पीछे पत्नी सरिता केशरी,दो पुत्र रोहित केशरी और सौरभ केशरी एवं पुत्री स्वाति केशरी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गये है। मृतक का अंतिम संस्कार मंगलवार को कटिहार स्थित मनिहारी गंगा घाट पर देर संध्या कर दिया गया। इधर ओम प्रकाश केशरी के निधन की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में शहरवासी उनके केशरी टोला स्थित आवास पहुंच कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।
उनके निधन की खबर सुनते ही उनके चचेरे भाई व पूर्व विधायक विद्यासागर केशरी,राम कुमार केशरी, पूर्व विधायक मायानंद ठाकुर,भाजपा नेता शंभु प्रसाद साह,अनूप जायसवाल, आरएसएस के जिला संघचालक सच्चिदानंद मेहता,राम प्रकाश प्रसाद,राज कुमार अग्रवाल,पूर्व प्रखंड प्रमुख अशोक विश्वास, मोतीलाल शर्मा,अजातशत्रु अग्रवाल,पार्षद मनोज सिंह,बुलबुल यादव,अशोक फुलसरिया,श्रीराम सेना के अध्यक्ष प्रदीप देव,डिंपल चौधरी,पवन कंदोई, आयुष कुमार कालू,पप्पू डालमिया,मांगी लाल वांयवाला,प्रेम केशरी,हरि नारायण सिंह,मथुरा दास,मनोज सोनी, सुरेश केशरी,संतोष मिश्रा,विजेंद्र यादव,सीताराम चौधरी,विजय गोयल,संजय अग्रवाल, संजय केशरी,अमर कामत,रामानंद चौधरी,हीरा साह, नगर भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिंटू,मनोज साह, सतेंद्र पंकज,अनिल साह,प्रमोद गौतम,किशन यादव, निर्भय केशरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




