Hindi NewsBihar NewsAraria NewsOfficials Return Empty-Handed from Illegal Mining Investigation in Farbisganj
अधिकारी दिन में पहुंचे, खनन माफिया रात में सक्रिय

अधिकारी दिन में पहुंचे, खनन माफिया रात में सक्रिय

संक्षेप:

फारबिसगंज में रामपुर स्थित नहर के दीपोल में अवैध मिट्टी खनन की शिकायत पर पहुंचे अधिकारियों ने खाली हाथ लौटने की जानकारी दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में बड़े पैमाने पर खनन होता है, जबकि अधिकारी दिन में जांच के लिए आते हैं। जिला प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाने की जानकारी दी है।

Dec 11, 2025 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

फारबिसगंज, निज संवाददाता। रामपुर स्थित नहर कऔर बथनाहा के दीपोल में हो रहे अवैध मिट्टी खनन की शिकायत पर जांच के लिए पहुंचे अधिकारी दोपहर में खाली हाथ लौट आए। जिला खनन पदाधिकारी-सह-वरीय उप समाहर्ता अभिजीत कुमार, एसडीओ रंजीत कुमार रंजन और माइनिंग इंस्पेक्टर फिरदौस की टीम दोपहर दो बजे मौके पर पहुँची, लेकिन उस समय नहर क्षेत्र पूरी तरह शांत मिला। जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार यहां सुबह और पूरी रात बड़े पैमाने पर अवैध खनन जारी रहता है। अधिकारियों को बताया गया कि रात में तेजी से मिट्टी काटी जाती है, जिससे नहर किनारों पर कटाव बढ़ रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुछ लोगों ने यह भी कहा कि बथनाहा क्षेत्र के कई जगहों ओर अवैध खनन की जाती है। दूसरी ओर जिला प्रशासन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है तथा संलिप्त व्यक्तियों, वाहनों और सामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने खनन स्थलों की पहचान कर विशेष योजना बनाने की बात भी कही है। हालांकि ग्रामीणों की नाराज़गी इस बात को लेकर है कि अधिकारी दिन में ही जांच के लिए आते हैं, जब खनन बंद होता है। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन वास्तव में खनन माफियाओं पर कार्रवाई करना चाहता है, तो उसे रात और सुबह के समय टीम भेजनी होगी, जब अवैध कटाई जारी रहती है।