ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाठंड बढ़ने के साथ अस्पताल में बढ़ने लगी मरीजों की संख्या

ठंड बढ़ने के साथ अस्पताल में बढ़ने लगी मरीजों की संख्या

बीते एक सप्ताह से अचानक बढ़ी ठंड से फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। प्रतिदिन सौ से ज्यादा मरीज इलाज़ कराने अस्पताल पहुंच रहे हंै। इनमें से ज्यादा सर्दी,...

ठंड बढ़ने के साथ अस्पताल में बढ़ने लगी मरीजों की संख्या
हिन्दुस्तान टीम,अररियाSat, 28 Nov 2020 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

बीते एक सप्ताह से अचानक बढ़ी ठंड से फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। प्रतिदिन सौ से ज्यादा मरीज इलाज़ कराने अस्पताल पहुंच रहे हंै। इनमें से ज्यादा सर्दी, खांसी, बुखार व कोल्ड डायरिया के शिकार है। इधर मात्र चार दिनों में अनुमंडल अस्पताल ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। एक सप्ताह पूर्व जहां ओपीडी में मरीजों की संख्या दर्जनों में होती थी, वहीं इन दिनों ठंड बढ़ने के साथ—साथ ओपीडी में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ हैं। जो निरंतर बढ़ ही रहा है। सोमवार व मंगलवार को ज्यादा ठंड बढ़ने से बड़ी संख्या में मरीज अपना अपना इलाज़ कराने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। इसमें बच्चों व बुजुर्गों की संख्या ज्यादा नज़र आई। इधर मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद स्वास्थ्य विभाग दवा काउंटर पर दवा की व्यवस्था सुनिश्चित करने का दावा किया है। ताकि बढ़ती संख्या के बाद भी मरीजों को आसानी से दवा उपलब्ध हो सके। उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

परिजन अपने बच्चों व बुजुर्ग का रखे ख्याल: चिकित्सक अजय कुमार सिंह ने बताया कि ठंड में सबसे ज्यादा बच्चे व बुजुर्ग प्रभावित होते है। इसलिए बच्चे व बुजुर्ग का विशेष देखभाल करने की जरूरत है। इनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण ठंड का प्रकोप अधिक होता है। बच्चे व बुजुर्ग को पूरा शरीर ढंकने वाला गर्म कपड़ा पहनना चाहिए। गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। साथ ही अहले सुबह मॉर्निंग वॉक से भी बुजुर्गों को बचना चाहिए। धूप निकलने के बाद ही गर्म कपड़े पहनकर निकलना चाहिए।

क्या कहते है अनुमंडल अस्पताल प्रभारी: अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. रेशमा अली एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ. राजीव बसाक ने संयुक्त रूप से बताया की ठंड बढ़ने के कारण मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। अस्पताल में सभी तरह की आवश्यक दवा उपलब्ध है। मरीजों को दवा दी जा रही है।साथ ही उन्हें ठंड से बचाव की जानकारी भी दी जा रही है।

ठंड से बचने के लिए बरतें यह सावधानी:

सभी आयु वर्ग के लोगों को गर्म कपड़ा पहनना चाहिए।

छोटे बच्चे व बुजुर्ग का विशेष ख्याल रखना चाहिए।

सुबह, शाम व रात में गर्म पानी का सेवन करना चाहिये।

बच्चे व बुजुर्ग को टोपी व मोजा अवश्य पहनना चाहिए।

खुले में स्नान करने से बचना चाहिए।

खाना गर्म ही खाना चाहिए,रात में कम खाना चाहिए।

मशालेदार सब्जी का सेवन कम करना चाहिए।

मौसमी फलों का सेवन अधिक करना चाहिए।

सर्दी खांसी वाले मरीजों को गर्म पानी का भाप लेना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें