पिट लाइन बनने के बाद जोगबनी से चलेगी कई ट्रेने: जीएम
जोगबनी स्टेशन पर एनएफ रेलवे के जीएम चेतन श्रीवास्तव ने विभिन्न रेल परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पिट लाइन और वाशिंग शेड का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए। पत्रकारों ने यात्रियों की समस्याओं को उठाया, जिसमें आरओबी निर्माण की मांग शामिल थी। जीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरओबी के लिए जगह चिह्नित करें।

जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मंगलवार को एनएफ रेलवे मालीगांव के जीएम चेतन श्रीवास्तव स्पेशल ट्रेन से जोगबनी स्टेशन पहुंचे। जहां वे स्टेशन व इसके आसपास पर चल रहे विभिन्न रेल परियोजनाओं का बारिकी से निरीक्षण किया व संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए । निरीक्षण के क्रम में जीएम रेलवे यार्ड में बन रहे पिट लाइन व वाशिंग शेड, रेलवे स्टेशन, यार्ड, कोचिंग डिपो, क्रॉस ओवर घुमावदार पुल, एलसी गेट्स, टीएसएस का जायजा लिया। इस दौरान पत्रकारों द्वारा यात्री ट्रेनों की संख्या को बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां पिट लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है इसके निर्माण हो जाने के बाद कई ट्रेनें जोगबनी स्टेशन से बनकर ही खुलेगी।
उन्होंने कहा की इसी लिए वे रनिंग रूम देखने गए थे , क्योंकि ट्रेनों की संख्या बढ़ने के बाद रनिंग स्टाफ के रहने के लिए अधिक से अधिक जगह की आवश्यकता पड़ेगी । इस अवसर पर स्टेशन से पश्चिम दिशा में रहने वाले टिकुलिया, हाजी मोहल्ला व खजूरवाड़ी को लोगो की समस्याओं को रखते हुए पत्रकारों ने कहा कि पश्चिम दिशा से प्लेटफार्म के निर्माण होने व ट्रेनों की संख्या बढ़ने के बाद जोगबनी शहर के आधे से अधिक आबादी को आने जाने की समस्या उत्पन्न हो रही है। क्योंकि इस ओर लोगो को रेलवे ट्रेक पार करने के लिए एक भी आरओबी नही है । इस क्षेत्र में रहने वाले लोगो ने भेद यहां एक आरओबी के निर्माण की मांग रेल जीएम से की जिसपर उन्होंने अधिकारियों को आरओबी के लिए जगह चिह्नित करने का निर्देश दिया। इससे पहले जोगबनी स्टेशन पहुंचने पर स्टेशन प्रबंधक विमल कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया । इस अवसर पर डीआरएम किरेंद्र नरह, डीसीएम अनूप कुमार सिंह, एओएम बी. बी. कमान, डीईएनसी संदीप कुमार साहा, डीईएन अनिल कुमार कुशवाहा, पीएस डीएससी संदीप कुमार, सीजीएस अक्षय कुमार,गोरेलाल तिवारी, आरपीएफ प्रभारी अनूप तिवारी, भोला शंकर तिवारी, सहित रेल के अन्य रेल प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


