फारबिसगंज स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, विकास की योजना पर जोर

Newswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

फारबिसगंज रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान, डीआरएम किरेन्द्र नारह ने प्लेटफार्म और रनिंग रूम की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जर्जर क्वार्टरों को तोड़कर नए निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। साफ-सफाई में सुधार के लिए दो महीने में रिपोर्ट मांगी गई है और चितपुर एक्सप्रेस की नियमितता पर भी चर्चा की गई।

फारबिसगंज स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, विकास की योजना पर जोर

फारबिसगंज, निज संवाददाता। एनएफ रेलवे कटिहार मंडल के डीआरएम किरेन्द्र नारह ने अधिकारियों के साथ फारबिसगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म का जायजा लिया और सीधे रनिंग रूम के पास जाकर उसके निर्माण की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने रेलवे क्वार्टरों में जाकर एक-एक कर स्थिति का आकलन किया तथा अनअवेंडिंग यानि खाली/जर्जर मकानों को चिन्हित करने का निर्देश दिया। डीआरएम ने सर्कुलेटिंग एरिया में घूम-घूमकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही रेलवे क्वार्टर स्थित पानी टंकी एवं क्वार्टर के पीछे फैले जंगलों का भी भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीनियर डीओएम अजिताभ दास, सीनियर डिवीजनल इलेक्ट्रिक इंजीनियर पंकज पॉल, डीईई ,सीनियर डीएसओ अमित सिंह, एसएससी सुमन कुमार, एसएसई टेलीकॉम देवेंद्र कुमार, एसएससी आलोक यादव, नरेश कुमार, डीएससी सह कमांडेंट संदीप कुमार, आरपीएफ प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह, स्टेशन प्रबंधक नवीन कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे।

इस मौके पर डीआरएम ने कहा कि फारबिसगंज स्टेशन एनएफ रेलवे कटिहार मंडल का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है और इसकी संरचना को विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।रेलवे कॉलोनी के क्वार्टरों की स्थिति पर उन्होंने कहा कि इन जर्जर भवनों को तोड़कर नए निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि स्टाफ की कमी के कारण मेंटेनेंस प्रभावित हो रहा है और केवल 60 प्रतिशत कर्मियों को ही क्वार्टर उपलब्ध कराए जा सकेंगे। साफ-सफाई के मामले में डीआरएम ने दो महीने के अंदर रिपोर्ट देने और संतोषजनक कार्य नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।वहीं जोगबनी से कोलकाता जाने वाली चितपुर एक्सप्रेस को नियमित करने और समय परिवर्तन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह उच्च स्तर का विषय है, जिस पर रिपोर्ट भेजी जाएगी। टाइमिंग का समन्वय महत्वपूर्ण है, लेकिन डिवीजन हरसंभव सहयोग करेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।