नववर्ष पर मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की

Jan 01, 2026 11:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

फारबिसगंज में नववर्ष का जश्न धूमधाम से मनाया गया। रात 12 बजे आतिशबाजी के साथ शहर जगमगा उठा। भक्तों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की, जबकि कई लोग पिकनिक पर गए। युवाओं ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं साझा की। कार्यक्रम में संगीत और नृत्य का आयोजन हुआ, जिसमें शहरवासियों ने उत्साह से भाग लिया।

नववर्ष पर मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की

फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज सहित आस-पास के ग्रामीण इलाकों में नववर्ष धुमधाम के साथ मनाया गया। बुधवार की देर रात से युवाओं ने शहर में जमकर धमाल मचाया। पुराने साल को विदा करते हुए जैसे ही घड़ी में रात के 12 बजे पूरा शहर आतिशबाजी से जगमगाने लगा। चारों ओर पटाखों की गूंज सुनाई पड़ने लगी। लोग एक दूसरे से गले मिलकर नये साल की बधाई देने लगे। वहीं गुरुवार की अहले सुबह से शहर के प्राय: सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ जमा हो गई। लोगो ने नए साल पर पूजा-अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया। इधर नववर्ष के आगमन पर शहर के संवालिया कुंज ठाकुरबाड़ी और श्रीलक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी को भव्य तरीके से सजाया गया था।

मंदिर के पुजारी पंडित अर्जुन दुबे,आकाश दुबे एवं मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी के पुजारी अंगद दुबे, पंडित अभिषेक दुबे और व्यवस्थापक पवन शर्मा ने बताया कि नववर्ष के मौके पर होने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर के सभी पट्ट को खोल दिया गया है,ताकि भक्त आराम से पूजा-अर्चना कर सके। वहीं नववर्ष के मौके पर अधिकांश लोग अपने परिजनों व दोस्तों के साथ नेपाल और बंगाल की और पिकनिक मनाने रवाना हो गये। हर तरफ नए साल का जश्न नज़र आ रहा था। नए साल पर युवाओं ने जमकर सोशल नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल कर अपने मित्रों परिजनों को शुभकामना संदेश भेजकर बधाई दी। वहीं शहर के कई लोगो ने अपने-अपने परिजनों के साथ भीमनगर स्थित कोसी बैरेज एवं गणपतगंज (सुपौल) स्थित भगवान विष्णु मंदिर जाकर पूजा-अर्चना के उपरांत पिकनिक मनाया। नववर्ष पर दिनभर लोग मस्ती करते नज़र आये। नववर्ष के पहले दिन शहर की अधिकांश दुकानें स्वत: बंद रही। इधर शहर के केशरी टोला स्थित केशरवानी वेंकट हॉल में भी नववर्ष का आगाज़ जमकर किया गया। इस मौके पर शहर के युवक एवं युवतियां ने जमकर नृत्य संगीत पर धमाल मचाया। इस मौके पर आमंत्रित कलाकारों द्वारा देर रात तक फिल्मी गानों में थिड़कते रहे। कार्यक्रम में राम कुमार केशरी,संजय केशरी,प्रेम केशरी, आयुष कुमार कालू,अजय केशरी,अभिषेक गौतम सहित बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित होकर नववर्ष का स्वागत कर एक दूसरे को बधाई दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;