नए बिल्डिंग में शिफ्ट हुआ कुर्साकांटा हटिया का उप डाकघर

Mar 01, 2026 12:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

कुर्साकांटा के उप डाकघर को नऐ बिल्डिंग में स्थानांतरित किया गया है। सहायक डाक अधीक्षक रंधीर कुमार ने बताया कि नए भवन में डाक, बचत खाता, आधार आधारित बैंकिंग और मनी ट्रांसफर जैसी सेवाएं शुरू हो गई हैं। इससे ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण मिलेगा।

नए बिल्डिंग में शिफ्ट हुआ कुर्साकांटा हटिया का उप डाकघर

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि वर्षो से भाड़े के मकान में चल रहे उप डाकघर हटिया शिवमंदिर स्थित नऐ बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही नवनिर्मित बिल्डिंग में ग्राहकों का काम प्रारंभ हो गया है। सहायक डाक अधीक्षक रंधीर कुमार ने बताया कि विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर किराए पर चल रहे डाकघर को नवनिर्मित बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे लोगों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में डाक, बचत खाता, आधार अधारित बैंकिंग, मनी ट्रांसफर तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की राशि प्राप्त करने में सहूलियत होगी। इसके साथ ही ग्राहकों को बेहतर काउंटर, बैठने की सुविधा, बिजली, एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इतना ही नहीं किराए पर चलने के कारण विभाग को नुकसान भी हो रहा था। मौके पर पोस्टमास्टर अशोक कुमार साह आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।