व्यवहार, वाणी और आचरण से सभी को खुश रखना मानव का लक्ष्य
कुर्साकांटा प्रखंड के कुआड़ी वार्ड संख्या सात में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नये मेडिटेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन जिला संचालिका उर्मिला बहन जी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया। इस अवसर पर शांति पदयात्रा निकाली गई। ब्रह्माकुमारी संस्था 157 देशों में चरित्र निर्माण का कार्य कर रही है।

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के कुआड़ी वार्ड संख्या सात में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नये मेडिटेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन जिला संचालिका उर्मिला बहन जी, जिला परिषद प्रतिनिधि अजीत झा, जिला पार्षद रघु प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व कुमारी कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर एवं शिव बाबा का ध्वज लहराकर शांति पदयात्रा निकाली। मौके पर उर्मिला बहन ने कहा कि मनुष्य का लक्ष्य केवल स्वयं खुश रहना नहीं बल्कि अपने व्यवहार, वाणी और आचरण से सभी को खुश और सुख देना है। मुख्य अतिथि अजीत झा ने कहा कि ब्रह्माकुमारी जैसा श्रेष्ठ सदाचार युक्त संगठन और कोई नहीं है।
संजय गुप्ता ने कहा कि यह संस्था 157 देश में चरित्र निर्माण का कार्य कर रही है। पवित्रता से ही एक सुंदर समाज का निर्माण होता है, जो ब्रह्माकुमारी दीदी कर रही है। इस मौके पर अंजू देवी, रेखा गुप्ता रमेश सा, अनिल स्वर्णकार, संजय गुप्ता, बिहारी बैठा, विकास भाई, शंभू भाई, माधव सिंह ,लेल सिंह, दिलीप सिंह, ज्योति बहन, दया बहन, शकुंतला बहन, राम प्रसाद भाई, चंदन स्वर्णकार, मनोज गुप्ता, चंदन सिंह ,राजेंद्र केसरी, सुमन केसरी, अमर सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


