ध्यानाभ्यास एवं ज्ञान यज्ञ के साथ हुई गुरु महाराज की स्तुति- विनती
फारबिसगंज के भागकोहलिया पंचायत में संतमत सत्संग मंदिर में चल रहे ध्यानाभ्यास एवं ज्ञान यज्ञ के छठे दिन एक नई संचालन समिति का गठन किया गया। बैठक में पुरानी समिति को विघटित करके संरक्षक, सलाहकार और अन्य पदों पर नए सदस्यों का चयन किया गया। गुरु महाराज की आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के भागकोहलिया पंचायत के चौरा परवाहा स्थित संतमत सत्संग मंदिर में चल रहे सात दिवसीय ध्यानाभ्यास एवं ज्ञान यज्ञ के छठे दिन शुक्रवार को प्रात: कालीन सत्संग में गुरु महाराज की स्तुति-विनती की गई और बाहर से पधारे हुए संत महात्माओं का प्रवचन हुआ। इसके बाद भागलपुर, कुप्पा घाट के संत स्वामी निर्मलानंद जी महाराज की अध्यक्षता में सत्संग मंदिर के संचालन समिति के पुनर्गठन के लिए एक बैठक आयोजित की गई। बताया गया कि मंदिर की जो पुरानी समिति थी, उसके कुछ सदस्यों तथा पदाधिकारियों का देहावसान हो गया है। बैठक में पुरानी समिति को विघटित करके मंदिर के संचालन एवं विकास के लिए सर्वसम्मति से एक नयी समिति का गठन किया गया।
जिसमें संरक्षक के रूप में स्वामी बुद्धिनाथ बाबा,कैलाश बिहारी जायसवाल, सलाहकार के रूप में हेमंत यादव, बैद्यनाथ दास, राजेश यादव का चयन किया गया है। जबकी अध्यक्ष का दायित्य मनोज साह, उपाध्यक्ष नंदकिशोर साह, चंद्रानंद साह के अलावे सचिव का पद विष्णु देव चौधरी,सह सचिव सुरेन्द्र मंडल और रवि शर्मा को दिया गया है। वहीं व्यवस्थापक के रूप में महेन्द्र प्रसाद साह, सह व्यवस्थापक के रूप में सरोज कुमार साह एवं कोषाध्यक्ष के पद स्वामी मुनीलाल ब्रह्मचारी और सह कोषाध्यक्ष का पद ओमप्रकाश बाबा, अंकेक्षक गोपाल मंडल को सौपा गया है। इसके अलावे सदस्य के रूप में अगरचंद मंडल,शंकर साह, सूर्यानंद साह, रामानंद साह,दौलत चंद,कमल चौधरी,लक्ष्मण साह, संजय साह,जगन्नाथ मंडल,अशोक मंडल, जगदीश मंडल को सर्वसम्मति से चुना गया है। समिति के पुनर्गठन के बाद गुरु महाराज की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


