Araria News: विकास योजनाओं को घरातल पर उतराना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

Araria News: कुर्साकांटा में डॉ नयना पॉल ने नई बीडीओ के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया है। साफ-सफाई, समय पर कार्यालय आना, और पारदर्शिता से काम करने पर जोर दिया।

Araria News:   विकास योजनाओं को घरातल पर उतराना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी

Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा की नई बीडीओ डॉ नयना पॉल कुर्साकांटा प्रखंड कार्यालय में योगदान कर पदभार संभाला। इस दौरान कर्मियों ने गुलदस्ता देकर नए बीडीओ का स्वागत किया। नवनियुक्त बीडीओ ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर सरकारी योजनाओं का लाभ जरुरत मंदों तक पहुंचाना और विकास योजनाओं को घरातल पर उतराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही सभी पंचायतों में साफ सफाई बेहत्तर ढ़ंग से करने, कर्मियों का कार्यालय समय पर आने, पात्रों को आवास योजना का लाभ देने, आधार केन्द्र जल्द चालू करने, कार्यो का निष्पादन व जनसमस्याओं का सामाधन पारदर्शी व निर्धारित समय में करना है।

उन्होंने स्पष्ट रुप से कहा कि सरकारी कार्यो में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर बीपीआरओ अमित मिश्रा, बड़ा बाबू हुसैन आजाद, अमर नाथ ठाकुर सहित कर्मी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।