सुभाष दा की चिट्ठी आज भी अररिया के लोगों को करती है रोमांचित

Jan 23, 2026 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अररिया और यहां के लोगों से गहरा संबंध था। उनके दोस्त सुरेश चंद्र गुप्ता के माध्यम से वे अररिया के लोगों की खबर लेते थे। 1982 में फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान ए टीम ग्राउंड का नाम 'नेता जी सुभाष स्टेडियम' रखा गया। अब यहां उनकी आदमकद प्रतिमा और सुभाष चौक भी है।

सुभाष दा की चिट्ठी आज भी अररिया के लोगों को करती है रोमांचित

अररिया, वरीय संवाददाता नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को अररिया व अररिया के लोगों से गहरा लगाव था। यहां के सुरेश चन्द्र गुप्ता उनके अच्छे दोस्तों में से एक थे। सुभाषदा पत्र के जरिये बराबर इनके परिवार व अररिया के लोगों की खोज खबर लेते रहते थे। अररिया के लोग सुभाष दा को भी काफी चाहते थे। यही कारण था कि 1982 में जब फुटबॉल खेल के सफल आयोजन को लेकर खेलप्रेमियों की बैठक हुई तो न केवल टूर्नामेंट बल्कि ए टीम ग्राउंड का नाम भी नेता जी सुभाष स्टेडियम कर दिया गया। खास बात ये कि इस बैठक की अध्यक्षता अररिया के तत्कालीन एसडीओ एके सरकार ने की थी।

अब तो उनके नाम से यहां भव्य आदमकद प्रतिमा, सुभाष चौक, सुभाष मार्केट आदि भी है। फिलहाल सुरेश दा भी अब इस दुनिया में नहीं है। इनके परिजन भी अररिया छोड़कर अब कोलकाता में रह रहे हैं। ‘हिन्दुस्तान’ को इनके परिजनों से सुभाष दा की लिखी एक चिट्ठी मिली। सुभाष दा ने यह चिट्ठी 24 अक्टूबर 1938 में लिखे थे। उस समय वे राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे। यह चिट्ठी बंगला में लिखी गयी थी। लेटर पेड में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, स्वराज भवन इलाहाबाद अंकित है। बाईं ओर प्रसिडेंट सुभाष चन्द्र बोस, ट्रीजर जमना लाल बजाज व जेनरल सेकरेट्री के स्थान पर जेबी कृपलानी लिखा हुआ है। जबकि दायीं ओर पता की जगह 38-2 एल्जिन रोड, कलकत्ता, टेलीफोन: पार्क 59, टेलीग्राम सुभाषबोस पिं्रट है। पत्र का हिन्दी रूपांतरण इस प्रकार है- ‘सविनय निवेदन, आपका 4-7-38 तिथि का पत्र पाकर सभी समाचार से अवगत हुआ। विजया दशमी की बधाई स्वीकार करें। आशा है आप सभी सकुशल होंगे। बड़ों को प्रणाम। आपका सुभाष चन्द्र।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsAraria NewsNetaji Subhash Chandra Bose s Connection with Araria and its People
;;;