
जोगबनी बार्डर पहुंचे डीएम व एसपी, लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नेपाल में सोशल नेटवर्क पर सरकार के प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के
जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नेपाल में सोशल नेटवर्क पर सरकार के प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जेन-जी' के नेतृत्व में आंदोलन के दौरान करीब 20 कार्यकर्ताओं की मौत पर काठमांडू समेत देश के प्रमुख शहरों में उग्र प्रदर्शन सरकारी कार्यालय को आग के हवाले किए जाने के बाद विकराल रूप धारण कर लिया। मंगलवार को जोगबनी मुख्य नाका पर जिलाधिकारी अनिल कुमार, एसपी अंजनी कुमार, डीएसपी मुकेश कुमार साह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थे। इससे पूर्व सुबह से ही एसएसबी 56 वी वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट संजीव कुमार के नेतृत्व में अतिरिक्त बल तैनात कर पेट्रोलिंग जारी है।

कार्यवाहक कमांडेंट ने बताया सीमा को सील कर दिया गया है। एसएसबी जवान चौकसी बरत रहे है। टिकुलिया, चाणक्य चौक, इस्लामपुर आदि जगहों पर अतिरिक्त एसएसबी बल तैनात किए गए है। इसके अलावा पेट्रोलिंग जारी है। डीएम व एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था पर संतुष्टि जताई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


