60 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Mar 02, 2026 11:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

सिकटी पुलिस ने नेपाल से 60 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और एक व्यक्ति को पकड़ा, जिसने सिर पर बोरा लेकर भारत में प्रवेश किया था। गिरफ्तार तस्कर सुगानन्द सदा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

60 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सिकटी पुलिस रविवार को संध्या गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल से ला रहे 60 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानेदार रौशन कुमार सिंह ने बताया कि संध्या गस्ती के दौरान सूचना मिली की भारत नेपाल सीमा के भारतीय क्षेत्र सिकटी मुसहरी होकर भारतीय क्षेत्र में शराब का खेप जाने वाला है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर बताए गए जगह पर पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति सिर पर बोरा लेकर नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है। पुलिस पर नजर पड़ते ही वह व्यक्ति भागने लगा।

पुलिस बल के सहयोग से उस व्यक्ति को पकड़ कर बोरा की तलाशी लेने पर 60 बोतल अर्थात 18 लीटर नेपाली शराब जब्त किया गया। गिरफ्तार शराब तस्कर सुगानन्द सदा पिता जहेली सदा ड़िठौरा कॉलोनी वार्ड संख्या 14 का रहने वाला बताया जाता है। थानेदार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।