अब 500 रुपये तक के सामान पर नहीं लगेगा सीमा शुल्क
नेपाल सरकार ने भारत-नेपाल सीमा पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सीमा शुल्क में बदलाव करते हुए बड़ी राहत दी है। नई व्यवस्था के अनुसार अब स्थल मार्ग से आने वाले यात्रियों को 500 रुपये मूल्य तक के सामान पर सीमा शुल्क से छूट मिलेगी।

नेपाल सरकार ने भारत-नेपाल सीमा पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सीमा शुल्क में बदलाव करते हुए बड़ी राहत दी है। नई व्यवस्था के अनुसार अब स्थल मार्ग से आने वाले यात्रियों को 500 रुपये मूल्य तक के सामान पर सीमा शुल्क से छूट मिलेगी।
सीमा शुल्क में बदलाव
नेपाल सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यदि कोई यात्री 500 रुपये तक मूल्य का सामान अपने साथ लाता या ले जाता है तो संबंधित सीमा शुल्क अधिकारी परिस्थितियों और औचित्य को देखते हुए बिना शुल्क लिए सामान छोड़ सकते हैं। हालांकि 500 रुपये से अधिक मूल्य के सामान अथवा व्यावसायिक उद्देश्य से लाए गए सामान पर प्रचलित कानून के अनुसार सीमा शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होगा।
सरकारी निर्णय की प्रभावितता
नई व्यवस्था ऐसे समय लागू की गई है जब पिछले कुछ महीनों से स्थल सीमा नाकों पर कस्टम जांच और शुल्क वसूली को लेकर व्यापक असंतोष देखने को मिल रहा था।
सीमावर्ती जिलों के निवासियों को राहत
विशेष रूप से भारत से खरीदारी कर नेपाल लौटने वाले सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों ने सरकार की सख्त नीति का विरोध किया था।
हवाई मार्ग से आने वालों को अतिरिक्त सुविधाएं
राजपत्र में विदेश से हवाई मार्ग द्वारा नेपाल लौटने वाले नेपाली नागरिकों के लिए भी कई महत्वपूर्ण छूटों की घोषणा की गई है।
महत्वपूर्ण प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


