Hindi NewsBihar NewsAraria NewsNational Worm Eradication Day Training for ASHA Workers in Sikti
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर मिली ट्रेनिंग

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर मिली ट्रेनिंग

संक्षेप:

सिकटी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में बच्चों को कृमि की दवा एल्बेंडाजोल देने की विधि और इससे संबंधित जानकारी प्रदान की गई।...

Sep 12, 2025 04:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

सिकटी।एक संवाददाता राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटी में आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में ब्लॉक की सभी आशा कार्यकर्ताओं को कृमि मुक्ति अभियान से संबंधित जानकारी दी गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अजमत राणा ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए आशा और आशा फैसिलिटेटर को प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे 1 से 19 साल तक के बच्चों को कृमि की दवा एल्बेंडाजोल खिला सकें। यह दवा बच्चों के समग्र स्वास्थ्य, पोषण और विकास के लिए महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण में दवा खिलाने की विधि, रिपोर्टिंग और कृमि संक्रमण के प्रभाव आदि की जानकारी दी गयी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक अनुप कुमार ने कहा कि कृमि संक्रमण से बचाव के लिए बच्चों को सही समय पर दवा देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों में कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है, जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक विकास पर प्रभाव पड़ता है।