ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियानरपतगंज: मधुरा पश्चिम में आग से तीन लाख की संपत्ति खाक

नरपतगंज: मधुरा पश्चिम में आग से तीन लाख की संपत्ति खाक

नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मधुरा पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या तीन में बिजली की शार्ट सर्किट से शुक्रवार की दोपहर आग लगने से दो घर जलकर खाक हो गए। घर में रखे कपड़े, अनाज, बर्तन, बाइक, नकदी आदि मिलाकर...

नरपतगंज: मधुरा पश्चिम में आग से तीन लाख की संपत्ति खाक
हिन्दुस्तान टीम,अररियाSun, 22 Nov 2020 03:14 AM
ऐप पर पढ़ें

नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मधुरा पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या तीन में बिजली की शार्ट सर्किट से शुक्रवार की दोपहर आग लगने से दो घर जलकर खाक हो गए। घर में रखे कपड़े, अनाज, बर्तन, बाइक, नकदी आदि मिलाकर तीन लाख की संपत्ति का नुकसान हो गया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के वीरचंद्र सिंह के घर अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते दो घरों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने आग की उठते लपटों को देखकर एकजुट होकर बुझाने का प्रयास किया। दमकल को भी सूचना दी गई। जब तक दमकल मौके पर पहुंची। सब कुछ जलकर खाक हो गया। घर में रखा एक नया सीडी डीलक्स बाइक, 40 क्विंटल धान, कपड़े, अनाज, नगदी आदि जलकर खाक हो गया। सूचना पर विधायक जयप्रकाश यादव अग्निपीड़ितों से मिले तथा संबंधित अधिकारियों को पीड़ित पक्ष को जल्द सहायता मुहैया कराने की बात कही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें