नरपतगंज: छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब
नरपतगंज । (ए.सं.) नरपतगंज नगर पंचायत समेत क्षेत्र के 26 पंचायतों में लोक आस्था...

नरपतगंज । (ए.सं.)
नरपतगंज नगर पंचायत समेत क्षेत्र के 26 पंचायतों में लोक आस्था का चार दिवसीय छठ पूजा का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। चार दिनों तक मनाएं जाने वाले छठ पर्व के आखिरी दिन श्रद्धालुओं ने सोमवार को उगते सूर्य को अर्ध्य देकर पर्व का समापन हुआ। छठ पर्व संपन्न होने के बाद 36 घंटे से निर्जला उपवास कर रही व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोला। व्रतियों ने रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य के निकलते ही उन्हें पूरी आस्था के साथ अघ्र्य देकर मानव खुशहाली की कामना की। नरपतगंज के मुख्य जेबीसी नहर छठ घाट पर पूर्व सांसद सुखदेव पासवान की पत्नी नीलम देवी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने छठ पूजा की। छठ पर्व को लेकर नरपतगंज नगर पंचायत तथा 26 पंचायतों के नहर, नदियों, तालाबों एवं मंदिर एवं लोगों ने अपने घरों के आगे कृत्रिम जला से बनाकर आकर्षक सजावट के साथ घाटों को तैयार किया था। रात्रि में रंग-बिरंगे बल्बों एवं आकर्षक सजावट के साथ रोशनी की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। छठ घाटों पर रात्रि में श्रद्धालुओं ने जमकर आतिशबाजी भी की। नरपतगंज बाजार से मुख्य जेवीसी नहर जाने वाले रास्ते भर में दुर्गा मंदिर पूजा समिति द्वारा रोशनी की व्यवस्था की गई थी। छठ पर्व के समय नरपतगंज बाजार से लेकर नाथपुर मोड़ तक हाईवे पर परिचालन को बंद करवा दिया गया था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। छठ घाट पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पांडे, बीडीओ रंजीत कुमार सिंह, बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ शंभू प्रकाश समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल छठ घाट तथा फोरलेन हाईवे पर तैनात किए गए थे।
