नरपतगंज। नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कोसी कॉलोनी परिसर में शुक्रवार को नववर्ष के अवसर पर 48 घंटे अष्टयाम शाह संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। प्रखंड प्रमुख कंचनमाला देवी ने विधिवत फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बताते चलें कि विश्व शांति एवं मानव कल्याण के लिए विगत 2007 से ही इस अष्टयाम का आयोजन किया जाता है। इस अष्टयाम में नेपाल समेत आसपास के क्षेत्र के करीब एक दर्जन से ज्यादा कीर्तन मंडली शरीक होती है। इसमें अनवरत भंडारा का भी आयोजन किया जाता है। इस बार कोविड:19 को लेकर इस अभियान में विशेष हवन पूजा के आयोजन होने की बात आयोजकों ने कही है। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रदीप पासवान ने बताया कि आम लोगों के सहयोग से हर साल नववर्ष के मौके पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर पुरोहितों द्वारा विशेष हवन का आयोजन किया जा रहा है। पुजारी भरत उपाध्याय ने कहा कि वर्ष 2020 में कोरोना महामारी से पूरे विश्व में त्राहिमाम मचा हुआ है। इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए भगवान की विशेष पूजा की जाएगी। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से जहां आपसी सद्भाव बढ़ता है। वही आस्था के प्रति लोगों को विश्वास भी बढ़ता है उन्होंने बताया कि विगत 2007 से इस अष्टयाम का आयोजन होता जा रहा है। उन्होंने स्थानीय युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि आज के युग में धार्मिक आयोजन का विशेष महत्व है। उन्होंने नव वर्ष पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इस नए साल में नई ऊर्जा के साथ लोग अपने जीवन की शुरुआत करेंगे और क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख कंचन माला देवी, पूर्व उपप्रमुख मनोज यादव समेत अध्यक्ष प्रदीप पासवान, किशोर यादव, मनोज राय, संतोष यादव,प्रभात रंजन,नेपाली यादव, सुमन जैन,जुगेसर ठाकुर, भरत उपाध्य, नीरज सिंह आदि उपस्थित थे।
अगली स्टोरी