
पति संजीत की याद में बसुध हो जाती थी संझा देवी
भरगामा में खुटहा बैद्यनाथपुर पंचायत के निवासी संजीत कुमार मंडल का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। संजीत की पत्नी संझा देवी अपने पति को याद कर बेसुध हो गई हैं। संजीत की हत्या के कारणों पर लोग चर्चा कर रहे हैं। गांव में मातमी सन्नाटा है और चूल्हे भी नहीं जले।
भरगामा, एक संवाददाता खुटहा बैद्यनाथपुर पंचायत निवासी संजीत कुमार मंडल का शव मिलते ही गांव में सनसनी फैल गयी। हत्या के कारणों पर सोमवार को लोग अलग अलग तरीके से विश्लेषण करते नजर आए। वही संजीत के शव मिलने की खबर मिलने के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। संजीत के पिता की मौत पूर्व में हो चुकी है। मृतक संजीत की पत्नी संझा देवी अपने पति को याद कर बेसुध हो जाती है। संजीत तीन भाई में सबसे छोटा है। संजीत कि शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी।उसे एक वर्ष का बेटा है।संजीत कि पत्नी बिलखते हुए बताती है कि उसके पति का किसी से कोई दुश्मनी नहीं था।बीते
रविवार कि संध्या खाना खाकर काम पर गया। उसे क्या पता था कि उसके पति के जिंदगी का आखिरी रात है।रोते बिलखते संजीत की पत्नी कहती है कि उसने किसी का क्या बिगाड़ा था कि उसका सुहाग उजड़ गया।बेसुध होती संजीत कि पत्नी को गांव कि औरतें संभालने में जुटी हुई है।वही संजीत कि मां का भी रो रोकर बुरा हाल है। दूसरी ओर संजीत के हत्या के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।सोमवार को तोले में चूल्हे भी नहीं जले।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




