Hindi NewsBihar NewsAraria NewsMurder Shocks Jokihat Laborer s Body Found in Pit Amid Land Dispute
गड्ढे में मिला 45 वर्षीय मजदूर का शव

गड्ढे में मिला 45 वर्षीय मजदूर का शव

संक्षेप:

जोकीहाट में महलगांव पंचायत के टेकनी गांव में एक 45 वर्षीय मजदूर दीनानाथ विश्वास का शव गड्ढे में मिला। परिजनों ने भूमि विवाद के चलते हत्या का आरोप लगाया है। दीनानाथ की पत्नी और बेटी ने बताया कि वह गुरुवार को बिना बताए घर से निकले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Fri, 21 Nov 2025 11:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

जोकीहाट, एक संवाददाता जोकीहाट प्रखंड अंतर्गत महलगांव थाना क्षेत्र स्थित महलगांव पंचायत के वार्ड नम्बर तीन टेकनी गांव में शुक्रवार की अहले सुबह एक गड्ढे में 45 वर्षीय मजदूर का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। शव की पहचान टेकनी गांव के दारोगी विश्वास का बेटा दीनानाथ विश्वास के रूप में की गयी। परिजनों ने भूमि विवाद को लेकर चल रहे दुश्मनी से हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने आशंका जताई कि आपसी रंजिश में ही दीनानाथ के गले में फंदा डालकर हत्या करने के बाद शव को गड्ढे में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही महलगांव थाना पुलिस ने स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परिजनों का दावा है कि दीनानाथ की हत्या के बाद सभी आरोपी घर से फरार हैं। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी देवकी देवी व बेटी आशा कुमारी ने बताया कि गुरूवार दोपहर दीनानाथ किसी को बिना बताए घर से निकला था। शाम तक वापस नहीं आया तो उसकी खोजबीन शुरू की गयी। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह उसका लाश घर पीछे एक गड्ढे में शव पड़ा मिला। उन्होंने कहा कि उनका उनके ही परिजन से लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। कोर्ट में केस भी चल रहा है। आशंका है कि उसने ही गले में रस्सी लगाकर मार डालने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए गड्ढे में फेंक दिया। मृतक के परिजनों ने महलगांव से हत्यारे की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है। इधर महलगांव थाना के थानेदार ब्रजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया गया है। कहा कि मृतक के गले और आंख में जख्म पाये गये हैं। मामले की संजीदगी से जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम भी मामले को खंगाल रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिजन के आवेदन के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। घटना के बाद से परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था। वहीं गांव के लोगों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। इधर एसडीपीओ सुशील कुमार ने कहा कि दीनानाथ विश्वास के मौत मामले की जांच की जा रही है। परिजन की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।