Hindi NewsBihar NewsAraria NewsMurder over Water Dispute in Kujari Village Six Accused Named
वृद्ध महिला की हत्या के मामले में छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

वृद्ध महिला की हत्या के मामले में छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

संक्षेप:

पलासी थाना क्षेत्र के कुजरी गांव में चापाकल के पानी बहाने के विवाद में एक महिला की हत्या हो गई। मृतका की बहू सोनी ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपियों ने मारपीट की और मृतका को पत्थर पर पटकने से उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Dec 11, 2025 11:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

पलासी, (ए.सं) पलासी थाना क्षेत्र के कुजरी गांव वार्ड नंबर 10 में बुधवार को चापाकल का पानी बहाने के विवाद में हुई महिला की हत्या के मामले में मृतका की बहु सोनी ने पलासी थाना में आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी हैं। नामजदों में बीबी रहमतिया, बीबी दुलारी पति मुजफ्फर,अफसर पिता असद, बीबी हेरा पिता असद, जाफरीन पिता असद, मुजफ्फर शामिल हैं। दर्ज प्राथमिकी में मृतका की बहू सोनी ने कहा कि बुधवार को करीब साढ़े दस बजे दलकी सास चापाकल पर कपड़ा साफ कर रहीं थीं। इसी दौरान बीबी सवाना जो मेरी गोतनी साथ में कपड़ा साफ कर रहीं थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोनों को कपड़ा साफ करते देख पड़ोसन बीबी रहमतिया गाली-गलौज करते हुए आयी चापाकल पर आयीं बोली तुम लोग चापाकल पर कपड़ा साफ करतीं हों और पानी मेरे जमीन पर जा रहा है। इसी बात को लेकर मेरी सास गाली-गलौज करने से मना की तो बीबी रहमतिया, बीबी दुलारी, अफसर, बीबी हेरा,जाफरीन व मुजफ्फर ने लाठी डंडा व कुदाल लेकर आयें व हमलोगों के साथ मारपीट करने लगा। इसी क्रम में मो मुजफ्फर ने मुझे व मेरी गोतनी सवाना को मारपीट करते हुए धक्का देकर गिरा दिया जिससे हमलोग बेहोश हो गये। यह देखकर मेरी सास मृतका साबरा खातुन बीच बचाव में आयी तो मो मुजफ्फर ने उन्हें उठाकर पत्थर पर पटक दिया। इससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना की सूचना पर पलासी थाना पुलिस बल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम बुधवार को ही करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। इधर पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही हैं।