
गला दबाकर हत्या के बाद फंदे से लटका दी गई थी नवविवाहित
अररिया के गोढ़ी चौक वार्ड में नवविवाहिता सुधा देवी की हत्या गला दबाकर की गई और साक्ष्य मिटाने के लिए लटका दिया गया। पिता नारायण सिंह ने पति और छह अन्य पर एफआईआर दर्ज कराई। सुधा तीन महीने की गर्भवती थी और दहेज की मांग को लेकर हत्या की गई। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।
अररिया,निज संवाददाता शहर के गोढ़ी चौक वार्ड संख्या नौ में नवविवाहिता की पहले गला दबाकर हत्या की गई फिर साक्ष्य मिटाने के लिए उसे फंदे से लटका दिया गया। इस बात का खुलासा मृतक नवविवाहित सुधा देवी के पिता नारायण सिंह ने दर्ज एफआईआर में की है। उन्होंने सुधा देवी की हत्या को लेकर पति सहित छह लोगों के खिलाफ नगर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस ने बुधवार को ही मृतका सुधा देवी के पति नितेश बहरदार को हिरासत में ले लिया था। मृतका के पिता सिमराहा थाना क्षेत्र के पछियारी झिरवा के रहने वाले नारायण सिंह ने नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि उनकी बेटी की शादी अररिया गोढ़ी चौक निवासी नितेश बाहरदार पिता अशोक बाहरदार के संग 21 अगस्त 2025 को हुई थी।
शादी के बाद वह ससुराल गई थी और उनकी बेटी तीन माह की गर्भवती थी। पति नितेश बहरदार उनकी सास भुट्टी देवी, सुलोचना देवी, रीता देवी, रविंद्र सिंह, कन्हैया पासवान आदि ने दहेज में पांच लाख रुपये व एक मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था।दहेज की पूर्ति नहीं करने पर सभी लोगों ने मिलकर मंगलवार की शाम उनकी बेटी की गला दबाकर मार दिया और साक्ष्य मिटाने के लिए उसे फंदे से लटका दिया।इधर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस ने मृतका के पति नितेश बहरदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




