Hindi NewsBihar NewsAraria NewsMurder Case Linked to Dowry Four Accused Three Absconding in Farbisganj
दहेज को ले नवविवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार,परिजन फरार

दहेज को ले नवविवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार,परिजन फरार

संक्षेप: फारबिसगंज में दहेज के लिए हत्या का मामला सामने आया है। पंकज कुमार पासवान पर अपनी पत्नी अंशु कुमारी की हत्या का आरोप है। पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य तीन आरोपी फरार हैं। मृतका के पिता ने...

Tue, 2 Sep 2025 01:33 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, तीन आरोपी फरार फारबिसगंज थाना क्षेत्र के ईदगाह वार्ड संख्या 13 ढोलबज्जा की फारबिसगंज, निज संवाददाता। दहेज को लेकर हत्या का एक मामला सामने आया है। घटना फारबिसगंज थाना क्षेत्र के ईदगाह वार्ड संख्या 13 ढोलबज्जा की है। ढोलबज्जा निवासी पंकज कुमार पासवान पर अपनी 19 वर्षीया पत्नी अंशु कुमारी की हत्या करने का आरोप लगा है। शनिवार दोपहर की घटना है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी गई है। मृतका अंशु कुमारी परवाहा वार्ड संख्या एक निवासी परमेश्वर पासवान की पुत्री थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मृतका के पिता ने थाने में आवेदन में देकर बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व बेटी की शादी पंकज से की थी। हैसियत के अनुसार नगद और सामान भी दिया गया था, लेकिन विवाह के बाद से ही दहेज में मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर अंशु को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। प्राथमिकी के अनुसार पति पंकज नशे की हालत में पत्नी के साथ मारपीट करता था और खाना तक नहीं देता था। साथ ही गोरकी देवी पति नीरज पासवान, सुनीता देवी पति स्व. राजू पासवान और छोटू कुमार पुत्र स्व. राजू पासवान भी उत्पीड़न में शामिल रहते थे। ग्रामीणों ने सूचना दी कि अंशु फांसी पर झूल रही है। जब मायके वाले पहुंचे तो उनकी बेटी मृत अवस्था में पाई गई। पिता का आरोप है कि अंशु की पीट-पीटकर हत्या की गई और बाद में फांसी पर लटका दिया गया। थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति पंकज कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपी परिजन घर छोड़कर फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपितों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।