पत्नी का विदागरी कराने गये पति का फंदे से लटका मिला शव, तीन गिरफ़्तार
पटेगना के तरोना भोजपुर पंचायत के पेरवाखोड़ी गांव में एक 21 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिला। पिता ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

पटेगना। एक संवाददाता ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के तरोना भोजपुर पंचायत के पेरवाखोड़ी गांव में रविवार सुबह ननिया ससुराल में एक 21 वर्षीय युवक का फंदे लटका शव बरामद होने के मामले में पिता ने छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं ताराबाड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया। मृतक शंकर कुमार सिंह कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के लैलोखार पंचायत के वार्ड संख्या 11 अंतर्गत मधुबनी निवासी विनोद कुमार सिंह उर्फ बिल्टा सिंह का पुत्र था। इससे पहले घटना के बाद ताराबाड़ी थाना पेरवाखोड़ी गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया था।
मृतक के पिता विनोद प्रसाद सिंह ने ताराबाड़ी थाना में जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है उनमें शंकर कुमार सिंह की पत्नी काजल देवी, साला विष्णु राठौर उर्फ विष्णु पासवान, सास अनिता देवी व काजल देवी के नाना, नानी सहित छ: लोग शामिल हैं। इन सबों के विरुद्ध हत्या कर शव को फंदे से लटका देने का आरोप है। पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी काजल देवी, साला विष्णु राठौर तथा सास अनिता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज भेजा जा चुका है। अन्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जानकारी अनुसार कुर्साकांटा प्रखंड के कुआड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुआड़ी निवासी विनोद पासवान की पुत्री काजल कुमारी (20) की एक वर्ष पूर्व लैलोखर निवासी विनोद सिंह के पुत्र मृतक शंकर कुमार सिंह से प्रेम विवाह हुई थी। मृतक की पत्नी काजल अपने नाना नसीब लाल पासवान व नानी सुदामा देवी के घर ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के पेरवाखोड़ी गांव में रह रही थी। बीते पांच मई को मृतक अपनी पत्नी काजल को लाने पेरवाखोड़ी गांव गया था। विदागिरी लेने को लेकर विवाद हुआ। इसी बीच सोमवार की सुबह शंकर का फंदा से लटका हुआ शव बरामद हुआ। ताराबाड़ी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के आवेदन पर छह लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


