ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियानप प्रशासन ने शहर में चलाया मास्क चेकिंग अभियान

नप प्रशासन ने शहर में चलाया मास्क चेकिंग अभियान

फारबिसगंज। एक संवाददाता फारबिसगंज शहर ने मास्क चेकिंग अभियान अनवरत जारी है। शनिवार को...

नप प्रशासन ने शहर में चलाया मास्क चेकिंग अभियान
हिन्दुस्तान टीम,अररियाSat, 10 Apr 2021 11:42 PM
ऐप पर पढ़ें

फारबिसगंज। एक संवाददाता

फारबिसगंज शहर ने मास्क चेकिंग अभियान अनवरत जारी है। शनिवार को भी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जयराम प्रसाद की अगुवाई ने नप कर्मियों ने जगह जगह मास्क चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क पहने दर्जनों लोगों से जुर्माना वसूला गया। खास बात की शहर में नित्य कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बावजूद शहरवासी न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे है और न ही मास्क पहन रहे हैं। वहीं प्रशासन द्वारा जारी मास्क चेकिंग अभियान से अधिकांश लोग खुश हैं। कई लोगों ने बताया कि एक तरफ कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है इसके बाद भी लोग सचेत नहीं है। लोग खुलेआम सरकारी गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा रहे है। मास्क चेकिंग अभियान से लोगों में मास्क पहनने की आदत सी बन जायेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें