हाइस्कूल सब्जी मंडी से बाइक की चोरी, केस दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

जोकीहाट के सब्जी मंडी में एक मोटर साईकल चोरी हो गई है। पीड़ित कलाम ने थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बाइक चोरी होने के बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

हाइस्कूल सब्जी मंडी से बाइक की चोरी, केस दर्ज

जोकीहाट, (ए.सं.)। जोकीहाट हाइस्कूल मैदान स्थित सब्जी मंडी से एक मोटर साईिकल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित बाइक मालिक द्वारा जोकीहाट थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिले के रौटा थाना क्षेत्र के असयानी पंचायत जमीरा डेगा गांव, वार्ड संख्या सात निवासी कलाम रविवार को जोकीहाट हाईस्कूल मैदान स्थित सब्जी मंडी आए थे। उन्होंने अपनी बाइक मंडी परिसर में खड़ी की और सब्जी खरीदने चले गए। जब वे कुछ देर बाद वापस लौटा तो उनकी मोटर साईिकल उस जगह से गायब थी।

पीड़ित द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बाद भी जब गाड़ी का कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने जोकीहाट थाना में लिखित सूचना दी। इस मामले में जोकीहाट थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जोकीहाट की प्रभारी थानेदार सरिता कुमारी ने बताया कि चोरी गई मोटर साईिकल की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि चोरों की पहचान जल्द से जल्द की जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।