
पेंशनर समाज की मासिक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
फारबिसगंज में बिहार राज्य पेंशनर समाज की मासिक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता उमेश प्रसाद वर्मा ने की। बैठक में अरविंद घोष को श्रद्धांजलि दी गई और विनोद कुमार तिवारी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। पेंशनर दिवस मनाने की योजना पर चर्चा हुई और शिक्षिका शिवानी वर्मा की हत्या पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
फारबिसगंज, एक संवाददाता। बिहार राज्य पेंशनर समाज की फारबिसगंज अनुमंडल शाखा इकाई की मासिक बैठक शनिवार को स्थानीय पेंशनर भवन में आयोजित की गई। साल की अंतिम और नवचयनित कार्यकारिणी की पहली बैठक का अध्यक्षता सभापति उमेश प्रसाद वर्मा,एवं संचालन उपसभापति सह मीडिया प्रभारी विद्यानंद पासवान एवं सच्चिदानंद मेहता ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में सर्वप्रथम अरविंद घोष के पुण्यतिथि पर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया, साथ हीं विनोद कुमार तिवारी के द्वारा उनके जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। सचिव मधुसूदन मंडल ने गत बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत की जिसे संपुष्टि कर दी गई। बैठक में आगामी 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस मनाने पर भी चर्चा की गई।
वहीं संस्था के सदस्य नारायण विश्वास के निधन से मर्माहत होकर सदस्यों ने शोक व्यक्त किया। नरपतगंज के कन्हौली में पदस्थापित शिक्षिका शिवानी वर्मा को गोली मार कर की गई हत्या पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया तथा उनके आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। अंत में सभापति श्री वर्मा के भाषणोपरांत बैठक की कार्यवाही समाप्त कर दी गई। इस मौके पर सचिव मधुसूदन मंडल,संयुक्त सचिव हरिशंकर झा, विनोद कुमार तिवारी,कोषाध्यक्ष शांति कुमारी,सूर्यकांत ठाकुर, जगन्नाथ मंडल,रचना दीक्षित, रायमंड सोरेन,जीवूत नारायण कुंवर,रामप्रकाश यादव, ललित कुमार यादव,अरूण मिश्रा,प्रमिला देवी,खड़ानन साह,रूद्रानंद झा, लीलानंद सिंह, तेज़बहादुर सिंह, रघु प्रसाद चौधरी,इंद्रानंद दास,इंदू शेखर सिंह,प्रदीप कुमार राय आदि दर्जनों पेंशनर सदस्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




