विज्ञान प्रदर्शनी के जरिये बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, सबका दिल जीता

Jan 23, 2026 10:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

अररिया में मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के छात्रों ने सरस्वती पूजा के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। लगभग 300 छात्रों ने अपने विज्ञान प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए, जिनमें अत्याधुनिक उपकरण शामिल थे। मुख्य अतिथि शेफाली नारायण और गौरव कुमार ने बच्चों की सराहना की और पुरस्कार वितरित किए।

विज्ञान प्रदर्शनी के जरिये बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, सबका दिल जीता

अररिया, वरीय संवाददाता सरस्वती पूजा के मौके पर शुक्रवार को मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी के जरिये अपने अंदर छिपी असीम प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर निर्णायक मंडलों ने लगभग 300 छात्र-छात्राओं के प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सबने बच्चों इस रचनात्मक कार्यों की तारिफ की। अत्याधुनिक दृष्टिहीन दंड, जैमर,विद्युत स्पाइरल गेम, वायु प्रदूषण नियंत्रक, वायु शुद्धिकरण यंत्र आदि प्रोजेक्ट आकर्षण का केन्द्र बना रहा। यह प्रोजेक्ट शिक्षक मृणाल प्रधान एवं संजय कुमार की देखरेख में बच्चों ने तैयार किया था। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा उत्कृष्ट दैनिक उपस्थिति, उत्कृष्ट अनुशासन, उत्कृष्ट परीक्षा फल प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतथि शेफाली नारायण, गौरव कुमार (विद्युत विभाग इंजीनियर ) ने मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया।

इन्होंने विज्ञान प्रदर्शनी को भी देखा और बच्चों की सराहना की। इससे पूर्व सरस्वती पूजनोत्सव का शुभारंभ ओमशांति की बी.के. उर्मिला बहन संचालिका- ब्रह्म कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य कुमार राघवेंद्र, डॉ. संजय प्रधान, प्राचार्य पाराशर त्यागी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर डा. नागेंद्र झा अधिवक्ता अजय सिंह, आर एस थाना एस आई त्रिपुरारी कुमार, पी एस आई सौदागर कुमार, उप-मुख्य पार्षद गौतम कुमार शाह एवं अविनाश कांत आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियों को विद्यालय के निदेशक डॉ संजय प्रधान और प्राचार्य पाराशर त्यागी के द्वारा शाल व बुके देकर स्वागत किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।