रानीगंज नपं: मॉक ड्रिल का डीसीएलआर और सीओ ने लिया जायजा

Newswrap हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

रानीगंज में गुरुवार को एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों ने लोगों को बिजली बंद करने के लिए जागरूक किया। डीसीएलआर एस प्रतीक ने कहा कि यह आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयारी का हिस्सा है, और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इस ड्रिल का उद्देश्य भूकंप और अन्य आपदाओं के लिए जागरूकता बढ़ाना है।

रानीगंज नपं: मॉक ड्रिल का डीसीएलआर और सीओ ने लिया जायजा

रानीगंज। एक संवाददाता। सरकार के निर्देश पर गुरुवार को मॉक ड्रिल ब्लैक आउट किया गया था। इसको लेकर डीसीएलआर एस प्रतीक, और सीओ अमृत राज जगह जगह घूमते नजर आए। रानीगंज पुलिस निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, रानीगंज थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार, नपं ईओ सचिन कुमार जगह जगह घूमकर लोगों को जागरूक करते नजर आए। अधिकारी लोगों से अपने घरों व दुकानों के लाइट को बंद करने का आग्रह करते नजर आए। डीसीएलआर एस प्रतीक ने बताया कि यह एक मॉक ड्रिल है। हमें संकट से पहले तैयारी करनी चाहिए। इसमें घबराने जैसा कुछ नहीं है। भूकंप आदि व अन्य आपदाओं को लेकर भी मॉक ड्रिल किया जाता है।

हमारे लिए देश की सुरक्षा सर्वोपरि है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।