नरपतगंज नपं: सायरन बजते ही पसरा सन्नाटा, घरों की लाइटें हुई बंद
नरपतगंज नगर पंचायत क्षेत्र में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का पूर्वाभ्यास किया गया। 15 मिनट तक ब्लैक आउट किया गया, जिसमें पुलिस बल की तैनाती की गई। यह ड्रिल दुश्मन देश के हवाई हमले की स्थिति में सुरक्षा उपायों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजित की गई थी।

नरपतगंज, (ए.सं.)। आपातकाल में परिस्थितियों से निपटने के लिए नगर पंचायत नरपतगंज क्षेत्र में मॉक ड्रिल का पूर्वाभ्यास किया गया। शाम 07 बजे से 07:15 बजे तक ब्लैक आउट किया गया गया। मॉक ड्रिल को लेकर नरपतगंज नगर पंचायत क्षेत्र में सार्वजनिक चौक चौराहा एवं अन्य जगहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जैसे ही घड़ी की सुई में सात बज की चारों ओर सायरन की आवाज सुनाई देने लगी और लाइट काटने के बाद सन्नाटा पसर गया। फोरलेन हाईवे समेत कई मुख्य सड़कों पर भी आवाजाही को रोक दिया गया। घरों की लाइटे बुझ गई।
इसके साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र में चारों ओर अंधेरा पसर गया।रात में दुश्मन देश की ओर से हवाई हमला किया जाए तो ऐसी परिस्थिति में जानमाल की सुरक्षा कैसे करें। इस विषय पर लोगों को जागरूक करने के लिए ब्लैक आउट का मॉक ड्रिल किया गया। 15 मिनट तक नगर पंचायत क्षेत्र में अंधेरा पसरा रहा। रुक-रुक कर सिर्फ सायरन की आवाज सुनाई देती रही। मॉक ड्रिल में कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार, बीडीओ अजीत कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार, सीओ रविंद्र कुमार, आरओ रामउद्गार चौपाल आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


