Hindi NewsBihar NewsAraria NewsMLA Shah Nawaz Alam Inaugurates Roads Worth 2 65 Crores Promises End to Bureaucracy and Corruption
सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में होगी सहूलियत, खुशी

सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में होगी सहूलियत, खुशी

संक्षेप:

जोकीहाट विधायक शाहनवाज आलम ने 2.65 करोड़ की लागत से कुर्सेल पंचायत में दो सड़कों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में अधिकारी शाही और भ्रष्टाचार बढ़ा है। यदि उनकी सरकार बनी, तो यह सब...

Sep 11, 2025 04:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

विधायक ने 2.65 करोड़ की लागत वाली दो महत्वपूर्ण सड़क का शिलान्यास अफसरशाही व भ्रष्टाचार का होगा खात्मा- विधायक जोकीहाट(ए.सं.)। जोकीहाट विधायक शाहनवाज आलम एक साथ करीब दो करोड़ 65 लाख की लागत से जोकीहाट विधान सभा क्षेत्र के कुर्सेल पंचायत में दो सड़कों का शिलान्यास किया। शिलान्यास किए गए सड़कों में 1.29 करोड़ की लागत से उखवा से डूमरी चौक तक मरम्मती कार्य व 1.36 करोड़ की लागत से पीडब्लूडी रोड से कुर्सेल भाग ए तक मरम्मती कार्य शामिल हैं। इस मौके पर आयोजित शिलान्यास समारोह में विधायक शाहनवाज आलम ने कहा कि राजद गठबंधन की अल्प कार्यकाल के दौरान सभी तबके के लोगों का मान सम्मान और सभी कर्मियों की सैलेरी व पेंशन बढ़ा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में आफसर शाही व भ्रष्टाचार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार बनी तो आफसरशाही व भ्रष्टाचार का खात्मा होगा। इस मौके पर रफीक आलम, मुखिया कासिम, मो आदिल, सादिक हासमी, अरशद आलम, मुर्शीद आलम, कारी तहसीन, समी अब्दुल मन्नान, अशफाक आलम आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।