नाना के यहां से लौटने के दौरान किशोरी का अपहरण

Feb 10, 2026 11:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

पलासी में एक किशोरी का अपहरण का मामला सामने आया है। नाबालिग अपनी नाना के घर से लौट रही थी, जब उसे अगवा कर लिया गया। भाई ने मुख्य आरोपी मो एहतसाम सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नाना के यहां से लौटने के दौरान किशोरी का अपहरण

पलासी, (ए.सं)। नाना के यहां से लौट रही एक किशोरी का अपहरण का मामला सामने आया है। नाबालिग पलासी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। घटना बीते छह फरवरी की बताई गई है। इस बाबत अपहृत किशोरी के भाई ने मुख्य आरोपी मो एहतसाम सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। नामजदों में मुख्य आरोपी सहित मो शमीम, बीबी महजबी, मेराज आलम, बीबी कहकशां व मो रिंकू शामिल हैं। अपहृता के भाई ने बताया कि घटना तिथि छह फरवरी को उनकी बहन अपने नाना के घर से वापस घर लौट रही थी। काफी देर बाद तक वापस नहीं आई तो खोजबीन की गयी।

खोजबीन करने के दौरान पता चला कि मो एहतसाम पिता मो शमीम उर्फ शमी ने मेरी बहन को अगवा कर कहीं छिपा दिया है। इसी बात को कहने उसके घर पर गया तो उपरोक्त सभी आरोपित लोगों ने मारपीट किया और धमकी दिया कि तुम्हारी बहन नहीं मिलेगी। इस बाबत थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।