तकनीकी शिक्षा के साथ मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक सशक्तिकरण भी जरूरी

Mar 15, 2026 01:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

अररिया के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में भास्कर भाई और बीके उर्मिला बहन ने शिक्षा में आध्यात्मिकता के महत्व पर प्रकाश डाला।

तकनीकी शिक्षा के साथ मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक सशक्तिकरण भी जरूरी

अररिया। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गैयारी में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के एजुकेशन विंग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर से आए भास्कर भाई ने अपने संबोधन में कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ मानसिक संतुलन और आधात्मिक सशक्तिकरण भी विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वहीं बीके उर्मिला बहन ने कहा कि यदि शिक्षा में अध्यात्म को शामिल किया जाए तो विद्यार्थी चरित्रवान और मूल्यवान बनते हैं तथा समाज के लिए आदर्श प्रस्तुत कर सकते हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्रिंसिपल इंचार्ज अभिजीत कुमार के संबोधन से हुई। महाविद्यालय के नोडल पदाधिकारी परमिंदर मिश्रा ने कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर अरुण मिश्रा, राधा रमण सिंह, प्रोफेसर कोमल कुमारी, बीके दया बहन, संजय गुप्ता, शर्मिला गुप्ता सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।