फारबिसगंज में शांति व संयम से निकलेगा मुहर्रम जुलूस, दिया भरोसा

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

फारबिसगंज,निज संवाददाता। बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में मुहर्रम पर्व को लेकर जिला पदाधिकारी

फारबिसगंज में शांति व संयम से निकलेगा मुहर्रम जुलूस, दिया भरोसा

फारबिसगंज,निज संवाददाता। बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में मुहर्रम पर्व को लेकर जिला पदाधिकारी विनोद दुहन की अध्यक्षता में मुहर्रम कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसपी जितेंद्र कुमार, एसडीओ अभय कुमार तिवारी, एसडीपीओ राज किशोर कुमार, थाना अध्यक्ष मनोज कुमार, अवध निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश कृष्णा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बैठक की चर्चा

बैठक में डीएम एवं एसपी ने विधि व्यवस्था, ताजिया मार्ग, जुलूस की समय सारणी सहित अन्य तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। कमेटी के सदस्यों ने सुभाष चौक, बढ़ई पट्टी एवं बड़ा शिवालय पर लगने वाले जलजमाव की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। इस पर डीएम ने मौके पर ही नगर परिषद के मुख्य पार्षद एवं संबंधित अधिकारियों को समस्या का समाधान कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

प्रशासन का आश्वासन

बैठक में वाहिद अंसारी एवं मोहम्मद दिलशाद ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि मुहर्रम का जुलूस पूरी सकारात्मकता, शांति और संयम के साथ निकाला जाएगा। किसी भी समस्या की स्थिति में कमेटी प्रशासन से संपर्क करेगी। प्रशासन ने भी आपसी समन्वय से हर समस्या का समाधान करने की बात कही। इस मौके पर मुख्य पार्षद वीणा देवी, वाहिद अंसारी, मोहम्मद दिलशाद,गालिब आजाद, इजहार अंसारी, शमीम अहमद, नूर मास्टर, रियाज अंसारी, समाजसेवी मूलचंद गोलछा, रमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

सामान्य प्रश्न

बैठक में कौन-कौन से अधिकारी उपस्थित थे?
बैठक में एसपी जितेंद्र कुमार, एसडीओ अभय कुमार तिवारी, एसडीपीओ राज किशोर कुमार, थाना अध्यक्ष मनोज कुमार, अवध निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश कृष्णा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।