मीडियेटर्स ने मना होली मिलन समारोह

Mar 03, 2026 01:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

अररिया में सोमवार को डीएलएसए ऑफिस स्थित मिडिएशन सेंटर में होली मिलन समारोह मनाया गया। सीनियर ट्रेंड मेडिएटर कुमारी बीणा ने इस समारोह की अगुवाई की। कार्यक्रम में मध्यस्थता के महत्व पर चर्चा की गई और 14 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता पर भी प्रकाश डाला गया।

मीडियेटर्स ने मना होली मिलन समारोह

अररिया, विधि संवाददाता। सोमवार को डीएलएसए ऑफ़सि स्थित मिडिएशन सेंटर (मध्यस्थता केन्द्र) में होली मिलन समारोह मनाया गया। इसकी अगुवाई सीनियर ट्रेंड मेडिएटर कुमारी बीणा ने की। इस समारोह से सबसे पहले 14 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की अपार सफलता एवं 90 दिवसीय राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान सीजन 02 जो 31 मार्च 2026 तक चलता रहेगा। इस मेडिएशन फॉर द नेशन विषय पर भी एक महत्वपूर्ण चर्चा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से होली मिलन समारोह भी संपन्न हुआ। मेडिएशन फॉर द नेशन पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने बताया कि मध्यस्थता विवाद समाधान की एक प्रभावी प्रक्रिया है, जिसमें पक्षकार आपसी संवाद के माध्यम से समाधान तक पहुंचते हैं।

यह प्रक्रिया संबंधों को बनाए रखने में सहायक होती है और समाज में शांति व विश्वास को बढ़ावा देती है। उपस्थित ट्रेंड मीडियेटरों ने अपने अनुभव साझा करते हुए लोगों को अधिक से अधिक मेडिएशन अपनाने की अपील की। इसके बाद होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। सौहार्दपूर्ण माहौल में सभी ट्रेंड मेडिएटर्स (प्रशिक्षित मध्यस्थ अधिवक्ताओ) क्रमश: कुमारी बीणा, विनीत प्रकाश, नीरज प्रसाद, श्रवण कुमार झा, कुमारी कामिनी, ठाकुर शंकर कुमार व विनय कुमार झा सहित डीएलएसए स्टॉफ नीरज कुमार झा, शेखर कुमार, अमित कुमार वर्मा, उमर फारूक, कमलेश सिंह पीएलवी कुमोद पासवान, रमण कुमार मिश्रा मो एहसान, सुभाष कुमार मंडल सहित होमगार्ड गुंजा कुमारी व मो मुस्ताक आदि उपस्थित दिखे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।