सुन्दरनाथ धाम में 40 हज़ार शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

Mar 01, 2026 10:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

कुर्साकांटा के सुन्दरनाथ धाम में रविवार को 40 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मठ न्यास समिति के सदस्यों ने सेवा-व्यवस्था में सहयोग किया। इस अवसर पर 205 बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया गया। महंथ सिंघेश्वर गिरि के अनुसार, भक्तों की भीड़ दिन के बाद उमड़ पड़ी, जिसमें नेपाल से भी श्रद्धालु शामिल हुए।

सुन्दरनाथ धाम में 40 हज़ार शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड के एतिहासिक धर्म स्थल सुन्दरनाथ धाम में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा किया। सुंदरी मठ न्यास समिति के सचिव नरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष प्रणव कुमार, एचके सिंह, रामदेव सरदार, श्याम राम, मनोज भगत, रामप्रसाद शर्मा, रामानंद मंडल व भानू सिंह आदि सुबह से ही शिव भक्तों की सेवा-व्यवस्था में लगे हुए थे। मंदिर समिति के लोगों ने बताया कि रविवार को लगभग 40 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस अवसर पर 205 बच्चों का मुंडन संस्कार कराया गया। महंथ सिंघेश्वर गिरि ने बताया कि 12 बजे दिन के बाद भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

भारतीय क्षेत्र के साथ नेपाल से भी बड़ी संख्या में शिव भक्त आए। श्रद्धालु हर-हर महादेव, बोल बम, जय बाबा सुन्दरनाथ के जयकारे लगा रहे थे। लोगों ने जलाभिषेक उपरांत मेले का आनंद लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।