
आग लगने से चार घर जलकर राख, लाखों का नुकसान
भरगामा के छर्रापट्टी वार्ड संख्या 8 में मंगलवार रात लगी आग में चार घर जलकर राख हो गए। आग से करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और समय रहते आग पर काबू पाया। प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
भरगामा, एक संवाददाता भरगामा प्रखंड के छर्रापट्टी वार्ड संख्या 8 में मंगलवार की देर रात हुई अगलगी कि घटना में चार घर जलकर राख हो गये। अगलगी की इस घटना में पांच लाख से ज्यादा की संपत्ति के जलने का अनुमान है । आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों के साथ आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। पानी, मिट्टी और पंप सेट की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका जा सका। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कुछ देर और आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास के सैकड़ों कच्चे घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे।
अग्निपीड़ितों में मो. अजीम, मो. नसीम, मो. इम्तियाज और मो आदिल शामिल हैं। समाजसेवी असलम बेग ने बताया कि पीड़ित परिवारों में से एक गृहस्वामी ने अपनी दो बेटियों की शादी के लिए महीनों से सामान जुटाकर रखा था, लेकिन आग ने पलक झपकते ही सबकुछ खत्म कर दिया। इसके अलावा कपड़े, राशन, फर्नीचर, नकद और जरूरी दस्तावेज तक राख में बदल गए। घटना की जानकारी मिलने पर अंचल अधिकारी निरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि राजस्व कर्मियों को स्थल निरीक्षण के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा क्षति का आकलन रिपोर्ट मिलने के बाद मुआवजे की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




