Massive Devotion and Celebrations for Maha Ashtami in Supaul सुपौल में मां का खोइंछा भर मांगा आशीर्वाद, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsMassive Devotion and Celebrations for Maha Ashtami in Supaul

सुपौल में मां का खोइंछा भर मांगा आशीर्वाद

ढोल-ढाक की थाप पर जय माता की गूंज सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता जिलेभर में महाअष्टमी

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 30 Sep 2025 05:27 PM
share Share
Follow Us on
सुपौल में मां का खोइंछा भर मांगा आशीर्वाद

ढोल-ढाक की थाप पर जय माता की गूंज सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता जिलेभर में महाअष्टमी के मौके पर मंगलवार को मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। आस्था का सैलाब देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ा। शहर से लेकर गांव-कस्बों तक में भक्ति भाव चरम पर रहा। खासतौर से भगवती दर्शन और खोइंछा भरने के लिए अल सुबह से सुहागिनों का मंदिर-पंडालों में तांता लगा रहा। महिला श्रद्धालुओं ने माता रानी का खोइंछा अरबा चावल, बताशा, लड्डू, पेड़ा, केला, सेब, नारियल समेत अन्य फलों तथा शृंगार के सामान आईना, कंघी, इत्र, सिंदूर, चूड़ी-लहठी, चुनरी, साड़ी आदि से भरा और अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

दुर्गा सप्तशती पाठ, चालीसा, बीज मंत्र व देवी गीत चहुंओर गूंजते रहे। आज तेरा जगराता माता..., शेर पर सवार होके आजा शेरावालिये... आदि भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। उल्लास परिवार के साथ मेले में की मस्ती महाअष्टमी को शहर के देवी मंदिरों व चौक-चौराहों पर सजे पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन को जनसैलाब उमड़ा। वहीं दर्शन-पूजन के बाद पूजा स्थल के आसपास लगे मेले का भी लुत्फ उठाया। मेले में लगे स्टॉलों पर बच्चों के साथ परिवार के लोग विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।