Araria News: सुन्दरनाथ धाम में एक लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Araria News: कुर्साकांटा के सुंदर नाथ धाम में सावन पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सभी ने जलाभिषेक किया और देवी-देवताओं की पूजा की। मंदिर के पुजारी ने कहा कि इस दिन जलाभिषेक से मानसिक शांति और आर्थिक संकट दूर होता है। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर पूजा की।

Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदर नाथ धाम सुंदरी में सावन पूर्णियां के अवसर पर आस्था की भीड़ उमड़ पड़ी। जलाभिषेक को लेकर अहले सुबह से न केवल अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और सुपौल बल्कि नेपाल से काफी संख्या में मंदिर पहुंचे थे।
श्रद्धालुओं की भीड़
महिलाएं, पुरुष, युवा और युवती जल लेकर बेरिकेडिंग में कतारबद्ध होकर गर्भगृह स्थित शिवलिंग पर जल, दूध, फल, फूल, बेलपत्र, भांग, धतूर आदि के साथ जलाभिषेक किए। इस दौरान श्रद्धालु ओम नम: शिवाय, हर हर महादेव, बोल बम आदि जयकारे लगाए। इसके बाद श्रद्धालु पार्वती मंदिर, बसहा मंदिर सहित विभिन्न देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर सुख, समृद्धि और शांति की कामना किए।
मंदिर की व्यवस्थाएं
मंदिर के पुजारी सिंहेश्वर गिरी ने बताया कि सावन पूर्णिमा के मौके पर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से मानसिक शांति, और आर्थिक संकट दूर होता है। इसके साथ ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। मंदिर कमिटी के सदस्य एच के सिंह ने बताया कि एक लाख से अधिक श्रद्धालु ने ऐतिहासिक शिव मंदिर में जलाभिषेक और पूजन किया है। विधि व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर सहित 14 जगहों पर दंडाधिकारी सहित पुलिस पदाधिकारी लगाए गए थे। इसके साथ ही एसडीओ दीक्षित स्वेतम, एसडीपीओ सुशील कुमार, ट्रैफिक डीएसपी तरुण कुमार पांडेय , कुर्साकांटा थानेदार रोहित कुमार, कुआड़ी थानेदार विकास कुमार, सोनामणि गोदाम थानेदार चंदन कुमार, सिकटी थानेदार रौशन कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के अलावे मंदिर कमिटी के सदस्य भी लगातार सक्रिय दिखे। मौके पर प्रणव गुप्ता, रामानंद मंडल, मनोज भगत, रामदेव सरदार, श्याम राम, नवीन भगत, गुड्डू साह, भानु सिंह, छोटू सह आदि मंदिर कमिटी के सदस्य सक्रिय दिखे।


