Hindi NewsBihar NewsAraria NewsMarried Woman Abducted While Out for Night Toilet in Palasi Three Accused
विवाहिता को अगवा करने का मामला दर्ज

विवाहिता को अगवा करने का मामला दर्ज

संक्षेप:

पलासी ए.सं। प्रखंड क्षेत्र के एक टोला में रात्रि शौच के लिए निकली एक

Jan 23, 2026 11:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

पलासी ए.सं। प्रखंड क्षेत्र के एक टोला में रात्रि शौच के लिए निकली एक शादीशुदा महिला को अगवा कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले अपहृता के पति द्वारा पलासी थाना में तरबी डुमरिया गांव के युवक सहित तीन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। दर्ज केस में युवक मो. राजा के अलावे मो. तौहिद व बीबी शाईदा को नामजद किया गया है। घटना बीते 17 जनवरी के रात की बतायी गयी है। विलंब से थाना में सूचना का कारण खोजबीन करना बताया है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक बने पति ने उल्लेख किया है कि उनकी शादी करीब 15 दिन हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शादी के बाद उनकी पत्नी उनके घर रह रही थी। बीते 17 जनवरी की रात करीब दस बजे शौच करने के लिए बाहर निकली, काफी देर हो जाने के बाद भी वह लौट कर नहीं आयी तब खोजबीन आरंभ किया गया। खोजबीन के दौरान पता चला कि तरबी डुमरिया गांव का युवक मो. राजा उनकी पत्नी को अगवा कर अपने साथ ले गया है। तत्पश्चात उक्त युवक के घर पर गया तो युवक घर पर नहीं मिला। उनके स्वजनों ने दुर्व्यवहार कर धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारी पत्नी नहीं मिलेगी। वहीं खोजबीन के दौरान देखा कि पत्नी घर से जेवरात व नकदी 21 हजार रुपये भी साथ ले गयी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है।