परमप्रेममय ठाकुरजी के1 34 वां जन्मदिवस पर कई कार्यक्रम
फारबिसगंज। एक संवाददाता परमप्रेममय श्री श्री ठाकुर के स्थानीय आईटीआई स्थित मंदिर सह सत्संग...

फारबिसगंज। एक संवाददाता
परमप्रेममय श्री श्री ठाकुर के स्थानीय आईटीआई स्थित मंदिर सह सत्संग केंद्र में 134 वां जन्मदिवस गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में सत्संगियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सामूहिक प्रार्थना से हुई, इसके बाद विभिन्न धर्म ग्रंथो के पाठ के बाद सत्संग एवं नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें भानु दा, कौशल राजा, सुदर्शन दे, आयुष झा, सोनी देवी, कल्पना विश्वास द्वारा एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए गये। इसे सुन श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। भानु दा द्वारा गाये गये कीर्तन... आया आया रे सत्दर्श मस्त भुवन में..., जय राधे-राधे कीर्तन गाकर संसार सारा झुमेला..... ने पुरे परिवेश को भक्तिमय बना दिया। वहीं स्थानीय ऋत्विक समीर दा द्वारा श्रीश्रीठाकुरजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। समीर दा ने बताया कि जो खुद के आचरण द्वारा सबों को सतपथ पर चलने का मार्ग दिखाते हैं, वही सद्गुरु होते हैं। इसलिए हमें हमेशा सत्य के पथ पर चलना चाहिए और हमें देख कर हजारों हजार लोग सत्य के पथ पर चलेंगे। उन्होंने बताया कि कर्म ही धर्म है,और धर्म एक है-मानव धर्म और उसका कोई प्रकार नहीं। सभी को कोरोना एवं अन्य कोई भी बीमारी से बचने के लिए सादगी,सदाचार एवं खानपान के ठाकुरजी द्वारा प्रदत्त नियम नीति को अपनाने की भी बात कही गई।
इस मौके पर संध्या बेला में ऑनलाइन मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें समाज एवं राष्ट्र के विकास के लिए नारी एवं मातृ जगत के उत्थान एवं विकास पर प्रकाश डाला गया। जबकि संध्या बेला में विभिन्न जगहों यथा पूर्णिया, रानीगंज,अररिया,सिलीगुड़ी, फारबिसगंज आदि स्थानों के भक्त एक साथ मिलकर ऑनलाइन भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्त्रम को लेकर पूरे मंदिर परिसर को फूल मालाओं एवं आलोक मालाओं से सजाया गया था। इस मौक़े पर समीर कुमार दे,भानु सिंह, हीरा लाल दास, वीरेंद्र मंडल,राजाराम राय, पुनीत अग्रवाल,श्यामसुंदर ठाकुर,रविन्द्र शर्मा,किशन कुमार,सुदर्शन दे, भवेश झा, राजा भगत,हरेंद्र सिन्हा,पिंटू साह,पूजा देवी ,पुनम देवी,कल्पना देवी, सोनी देवी ,रीता सिंह,अनीता देवी, सरिता देवी,गौरी सिन्हा सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।
