ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियानरपतगंज शिक्षक पर हमला का आरोपी गिरफ्तार

नरपतगंज शिक्षक पर हमला का आरोपी गिरफ्तार

नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय कन्हैली के प्राध्यापक पर हमला कर जख्मी करने का प्राथमिक अभियुक्त सुबोध यादव को पुलिस ने बुधवार की रात्रि कन्हैली गांव से गिरफ्तार कर जेल भेजा। बताते चलें कि...

नरपतगंज शिक्षक पर हमला का आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,अररियाFri, 15 May 2020 12:40 AM
ऐप पर पढ़ें

नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय कन्हैली के प्राध्यापक पर हमला कर जख्मी करने का प्राथमिक अभियुक्त सुबोध यादव को पुलिस ने बुधवार की रात्रि कन्हैली गांव से गिरफ्तार कर जेल भेजा। बताते चलें कि शिक्षक के ऊपर जानलेवा हमला मामले में नरपतगंज थाना में आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 203/20 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में शिक्षक संघ ने आरोपी की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग की थी।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शिक्षक पर हमला करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें