ट्रक से 522 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार
जोकीहाट थाना पुलिस ने पूर्ण शराबबंदी के तहत गुरुवार सुबह एक ट्रक से 522 लीटर विदेशी शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों में श्याम उजाला और श्रवण कुमार शामिल हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की खेप असम से लाई जा रही थी। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

जोकीहाट, (एस)। बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जोकीहाट थाना पुलिस को गुरुवार सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गश्ती के दौरान एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है और मौके से चालक व सह-चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार धंधेबाजों में वैशाली जिले के बिद्दूपूर थाना क्षेत्र के खिलवत निवासी श्याम उजाला व श्रवण कुमार शामिल हैं। जिन्हें पुलिस पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जोकीहाट थाना के थानेदार राजीव कुमार झा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बहादुरगंज की ओर से एक ट्रक में शराब की खेप लाई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम अलर्ट हो गई और बौरिया व काकन टोल टैक्स के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू की जाएगी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश नंबर के एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें तहखाने बनाकर छिपाई गई विभिन्न ब्रांडों की कुल 522 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मामले के अनुसंधानकर्ता गोविंद राम ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया है कि शराब की यह खेप असम से लाई जा रही थी। पुलिस ने शराब के साथ ट्रक को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस खेप की डिलीवरी अररिया में किसे दी जानी थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



