12 क्विंटल 15 किलो गांजा के लदा पिकअप जब्त
अररिया पुलिस ने 12 क्विंटल 15 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में सुभाष कुमार राम और राजकुमार यादव शामिल हैं। पुलिस ने एक पिकअप वैन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गांजे का बाजार मूल्य एक करोड़ से ज्यादा आंका गया है।

अररिया, निज संवाददाता अररिया पुलिस ने एक बार फिर सूखा नशा के पर बड़ा प्रहार करते हुए 12 क्विंटल 15 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।पुलिस ने एक पिकअप वैन व एक मोटरसाइकिल जप्त करते हुए दो लाइनर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लाइनर फुलकाहा थाना क्षेत्र के पथराहा का रहने वाला सुभाष कुमार राम व सुपौल जिला के जदिया का रहने वाला राजकुमार यादव है।जब्त गांजा का बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ से ज्यादा आंका जा रहा है। मंगलवार को पुलिस कार्यालय में एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह एसएसबी कैंप पथराहा के की सूचना पर घूरना हुआ फूल कहां थाना ने पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन व एक मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति को कब्जे में लिया।तलाशी
के दौरान पिकअप वैन से 12 क्विंटल 15 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।एसपी ने बताया कि नेपाल क्षेत्र से गांजा लेकर पिकअप पथराहा के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश किया था।एसएसबी पथराहा ने उक्त वाहन को रोकने का इशारा किया। लेकिन चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। इसके बाद एसएसबी ने इसकी सूचना घुरना व फुलकाहा पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए यह बरामदगी की। इस दौरान पिकअप चालक भागने में सफल रहा, जबकि पिकअप के आगे-आगे लाइनर की भूमिका में एक बाइक पर सवार दो लोगों को दबोच लिया गया। इस छापेमारी में एसडीपीओ फारबिसगंज मुकेश कुमार साहा, घुरना थानेदार मुकेश कुमार, फुलकाहा थानेदार विकास कुमार मौर्य, एसएसबी घुरना के जवान के साथ-साथ पुलिस बल शामिल थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


