महेंद्र लगातार दूसरी बार बने तेरापंथ सभाध्यक्ष
फारबिसगंज में तेरापंथ भवन में वार्षिक आम सभा का आयोजन हुआ। महेंद्र बैद को दूसरी बार अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक उपलब्धि वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। सभी सदस्यों ने बैद के नेतृत्व में सभा की प्रगति की उम्मीद जताई।

फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज स्थित तेरापंथ भवन में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सत्र 2026-28 के लिए महेंद्र बैद को सर्वसम्मति से दूसरी बार सभा अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। उनके पुनर्नियुक्ति की घोषणा होते ही समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। ज्ञात हो कि श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ समाज की विभिन्न संस्थाएं सामाजिक एवं आत्मिक उत्थान के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाती हैं, जिनमें श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा प्रमुख संस्था है। सभा द्वारा प्रत्येक दो वर्षों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष का चयन किया जाता है। पिछले दो वर्षों से महेंद्र बैद अध्यक्ष पद पर रहकर धर्मसंघ की सेवा कर रहे थे। उनके सरल, शांत एवं सुलझे व्यक्तित्व तथा सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए समाज ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया। वार्षिक आम बैठक की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के स्मरण से हुई। महासभा के संवाहक अनोप बोथरा ने श्रावक निष्ठा पत्रिका का वाचन किया। इसके बाद दीपक समदरिया के नेतृत्व में सामूहिक संघगान प्रस्तुत किया गया.
महेंद्र बैद का स्वागत
सभा की ओर से महासभा के संवाहक अनोप बोथरा एवं बिहार क्षेत्र सभा प्रभारी मनोज भंसाली का महेंद्र बैद, बछराज राखेचा और निर्मल मरोठी द्वारा जैन प्रतीक चिन्ह पहनाकर स्वागत किया गया।
विद्यार्थियों का सम्मान
इस अवसर पर शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। लक्ष्य समदरिया को दसवीं कक्षा में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर, जबकि दर्शिता समदरिया एवं यशस्वी श्रीमाल को बारहवीं कक्षा में क्रमश: 95 प्रतिशत एवं 88 प्रतिशत अंक लाने पर प्रतीक चिन्ह एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में महेंद्र बैद ने पिछले दो वर्षों के कार्यकाल को सुखद अनुभव बताते हुए सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया। सभा मंत्री मनोज भंसाली ने मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए गत दो वर्षों की गतिविधियों की जानकारी दी, वहीं कोषाध्यक्ष हेमंत चिंडालिया ने आय-व्यय का ब्यौरा सदन के समक्ष रखा.
पुनः निर्वाचित अध्यक्ष
पूर्व निर्धारित चुनाव अधिकारियों बछराज राखेचा एवं अनूप बोथरा ने सर्वसम्मति से महेंद्र बैद को पुन: अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। सभा में उपस्थित सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में फारबिसगंज सभा आने वाले वर्षों में और अधिक प्रगति करेगी। बैठक में तेरापंथ सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद, कन्या मंडल सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। अंत में समाज के गणमान्य लोगों एवं विभिन्न संस्थाओं की ओर से महेंद्र बैद को बधाई संदेश दिए गए। महेंद्र बैद ने सभी के सहयोग और स्नेह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले दो वर्षों में भी सभी संस्थाओं के साथ मिलकर समाजहित में कार्य करते रहेंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


