Araria News: महावीरी झंडोत्सव की शोभायात्रा को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

Araria News: फारबिसगंज में 13 सितंबर को आयोजित होने वाली महावीर झंडोउत्सव की शोभायात्रा के लिए समिति द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। समिति के सदस्यों ने स्थानीय लोगों से मिलकर शोभायात्रा की जानकारी दी और कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने की अपील की।

Araria News: महावीरी झंडोत्सव की शोभायात्रा को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज

Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। आगामी 13 सितंबर को आयोजित होने वाली महावीर झंडोउत्सव की भव्य शोभायात्रा को लेकर शोभायात्रा समिति द्वारा फारबिसगंज प्रखंड के डाक मुसहरी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।इस दौरान समिति के सदस्यों ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर शोभायात्रा की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान लोगों को शोभायात्रा के उद्देश्य, आयोजन एवं कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया गया।आयोजन समिति के संयोजक सचिदानंद मेहता ने कहा कि यह आयोजन समाज में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे, एकता और सद्भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि आगामी 13 सितंबर को होने वाली शोभायात्रा में परिवार एवं समाज के लोगों के साथ अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।इस

अवसर पर ओमप्रकाश पासवान,विभाषचंद्र मेहता,पिंटू मेहता,चंदन आर्य,दिलीप मेहता,अयोध्या मेहता,मनोज मेहता,नीरज मेहता,राजेश मेहता, जयप्रकश आर्य,गोपी पासवान,श्याम मेहता,सुबोध मोहन ठाकुर,मनोज पासवान, अमरेंद्र पासवान,सुरेद्र मेहता सहित स्थानीय गणमान्य लोग एवं समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsअररियाAraria News: महावीरी झंडोत्सव की शोभायात्रा को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज