ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाअररिया में होगा यादवों का महाजुटान कल, समाज की उन्नति व अधिकार पर चर्चा

अररिया में होगा यादवों का महाजुटान कल, समाज की उन्नति व अधिकार पर चर्चा

अररिया । निज संवाददाता अररिया के यादव कालेज परिसर में रविवार को जिले भर के

अररिया में होगा यादवों का महाजुटान कल, समाज की उन्नति व अधिकार पर चर्चा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,अररियाFri, 11 Nov 2022 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

अररिया । निज संवाददाता

अररिया के यादव कालेज परिसर में रविवार को जिले भर के यादवों का महा जुटान होगा। इसमें जिले के सभी प्रखंड व पंचायत से अखिल भारतीय यादव महासभा के कार्यकर्ता व समर्थक शामिल होंगे। जिला यादव महाअधिवेशन की तैयारी जोरों पर है। प्रखंड व पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। प्रखंड व पंचायत स्तर पर सांगठनिक ढांचा तैयार कर लिया गया है। महाशिवेशन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय यादव महासभा जिला इकाई अररिया ने प्रेस वार्ता कार्यक्रम की जानकारी दी। यादव महासभा के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र यादव ने कहा कि देशभर में यादव समाज जनसंख्या के मामले में दूसरे स्थान पर आता है। इसके बावजूद यह समाज उपेक्षा का शिकार है।13 नवम्बर को अररिया में यादव महासभा के आयोजित अधिवेशन में यादवों के उत्थान पर गहन मंथन होगा। 2024 में अखिल भारतीय यादव महासभा का सौवा वर्षगांठ मनाया जाएगा। इसको लेकर अखिल भारतीय यादव महासभा शताब्दी समारोह का शुभारंभ व महासम्मेलन 27 नवम्बर को पूर्णिया में होगा। जिला पार्षद प्रतिनिधि सत्यनारायण यादव ने कहा कि अखिल भारतीय यादव महासभा के 100 वें वर्षगांठ पर बिहार, उत्तरप्रदेश, झारखंड सहित विभिन्न राज्यों से सांसद-विधायक के अलावा बड़ी संख्या में यदुवंशी समाज के लोग शिरकत करेंगे। समाज की उन्नति और अधिकार पर चर्चा होगी। इस कार्यक्रम की तैयारी शुरु हो गई है।100 वें वर्षगांठ कार्यक्रम की रूपरेखा एवं सफल आयोजन को लेकर 27 नवम्बर को पूर्णिया में देशभर के यदुवंशी जुटेगें। इसी की तैयारी को लेकर अररिया में रविवार को जिला अधिवेश होगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सचिदानंद यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष केपी यादव, प्रदेश महासचिव गोरेलाल यादव,प्रमंडलीय अध्यक्ष रामचरित्र यादव शामिल होंगे। यादव महासभा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि जिला अधिवेशन में समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाले प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं कोषाध्यक्ष राज किशोर सिंह यादव ने कहा कि देशभर में यादव समाज जनसंख्या के मामले में दूसरे स्थान पर आता है। इसके बावजूद यह समाज उपेक्षा का शिकार है। उन्होंने कहा कि यदुवंशियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने,शैक्षणिक, सामाजिक व आर्थिक रूप से मजबुत बनाने के साथ ही रूढ़िवादी मानसिकता को समाप्त करने की दिशा में यादव महासभा काम करेगी। इस मौके पर पर बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय यादव महासभा के अजय कुमार यादव,प्रदीप कुमार यादव,अरुण यादव आदि मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें