फारबिसगंज। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में रामचंद्र प्रसाद सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर अररिया जिला जदयू कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। इस मौके पर मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा एवं जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई प्रेषित किया है। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह को जहां एक ओर प्रशासनिक अनुभव प्राप्त है। वही संगठनात्मक कार्य करने में उन्हें महारत हासिल हैं। विगत कई वर्षों से बिहार के बाहर भी जदयू के संगठन को खड़ा करने में उनकी अहम भूमिका रही है। बिहार में भी संगठन को धारदार करने में वह सफल रहे हैं, जहां पार्टी के पास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसा साफ और स्पष्ट छवि के नेता जैसी पूंजी है, वही रामचंद्र प्रसाद सिंह जैसे सफल संगठन करता भी है। अत: उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर जदयू एक अलग स्वरूप में नजर आएगा ।इधर बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष आशीष पटेल, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र झा, अनुपम सागर, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता, व्यवसायिक प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष मूलचंद गोलछा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के कार्रकारी जिलाध्यक्ष वासुकी नाथ ठाकुर,किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजीव ठाकुर,युवा के जिलाध्यक्ष मेराज हसन,प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक सिंह, नगर अध्यक्ष गुड्डू अली,किशोर राय, सीता देवी,मीना झा,अजीत सिन्हा, मुकेश सिंह, अशोक मंडल ,कईलू ऋषिदेव, अंकित मंडल, बंस गोपाल ठाकुर, छोटू खान, पवन रजक,नोशाद आलम, सीता देवी, प्रीतम गुप्ता,वीणा झा,जलाल आलम आदि कार्यकर्ता शामिल है।
अगली स्टोरी